खबर को पढ़ने के बाद आप समझ जाएंगे IPL 2022 की रिटेंशन गणित - क्रिकट्रैकर हिंदी

खबर को पढ़ने के बाद आप समझ जाएंगे IPL 2022 की रिटेंशन गणित

मेगा ऑक्शन से पहले 8 टीमें अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं।

IPL auction. (Photo Source: BCCI/Twitter)
IPL auction. (Photo Source: BCCI/Twitter)

IPL 2022 को लेकर तैयारियां तेजी हो गई है, साथ ही इस बार 8 टीमों के लिए रिटेंशन की गणित थोड़ी मुश्किल रहने वाली है। दूसरी ओर इन 8 टीमों को 30 नवंबर तक का समय दिया है, जहां इस तारीख तक टीमें अपने रिटेन खिलाड़ी की लिस्ट दे सकती है और रिलीज खिलाड़ियों की भी जानकारी भी देनी होगी। वहीं इस खबर को पढ़ने के बाद आपको रिटेंशन गणित सही से समझ आ जाएगी।

ये खबर आपको रिटेंशन की गणित आसानी से समझा देगी

IPL 2022 में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जहां लीग में 2 नई टीमों की एंट्री होने जा रही है और इसके बाद कुल 10 टीमें इस लीग में खेलेंगी। साथ ही मैचों की संख्या भी बढ़ जाएगी और वेन्यू में भी इजाफा होगा। वहीं लीग के लिए इस बार मेगा ऑक्शन होगा, जिसके बाद टीमों में काफी बड़े बदलाव होंगे। ये बदलाव आपको हैरान भी कर सकते हैं, फिलहाल ऑक्शन की तारीख सामन नहीं आई है।

*मेगा ऑक्शन से पहले 8 टीमें अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं।
*रिटेन खिलाड़ी में 2 भारतीय-2 विदेशी खिलाड़ी या 3 भारतीय और 1 विदेशी खिलाड़ी हो सकता है।
*अब ये टीम मालिकों में पर निर्भर करता है कि वो कितने खिलाड़ियों को रिटेन करते हैं।
*2 नई टीमों के लिए नए नियम है, ये टीमें ऑक्शन से अलग 3 खिलाड़ी सकती हैं।

एक नजर पर्स पर भी

*टीम करती है 4 खिलाड़ियों को रिटेन, तो खर्च करने होंगे 42 करोड़ रूपए।
*3 खिलाड़ियों को रिटेन करने पर देने होंगे 33 करोड़ रूपए।
*2 खिलाड़ियों के मामले में ये गणित जाएगी 22 करोड़ तक।
*1 खिलाड़ी के मामले में ये रकम होगी 14 करोड़।

खिलाड़ियों के रिटेंशन से टीम मालिक का पर्स कैसे प्रभावित होगा?

*कोई खिलाड़ी रिटेन नहीं करने पर टीम के पास होंगे 90 करोड़ रूपए।
*एक खिलाड़ी रिटेन करने पर टीम के पास होंगे 76 करोड़ रूपए।
*दो खिलाड़ी रिटेन करने पर टीम के पास होंगे INR 66 करोड़ रूपए।
*तीन खिलाड़ी रिटेन करने पर टीम के पास होंगे 57 करोड़ रूपए।
*चार खिलाड़ी रिटेन करने पर टीम के पास होंगे 48 करोड़ रूपए।

close whatsapp