IPL 2022 के सीजन में जानिए जॉस बटलर की आखिर उनके बल्ले से हुई कुल कितनी कमाई

IPL 2022 के सीजन में जॉस बटलर ने सर्वाधिक रन बनाते हुए आरेंज कैप को अपने नाम किया।

Advertisement

Jos Buttler (Image Source: BCCI/IPL)

हाल ही में समाप्त हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के ताबड़तोड़ ओपनर बल्लेबाज जॉस बटलर का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में काफी सराहनीय रहा। यही नहीं इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में बटलर शीर्ष पर रहे हैं। उन्होंने कुल 17 पारियों में 57.53 के औसत से 863 रन बनाए थे।

Advertisement
Advertisement

हालांकि उनको इस बात का जरूर मलाल रहेगा कि वो अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद टीम को इस सीजन की ट्रॉफी नहीं जिता पाए। लेकिन उनके इस प्रदर्शन के बाद सभी लोगों ने उनकी काफी तारीफ की। बता दें, इस पूरे सीजन में बटलर ने कुल 37 अवार्ड्स जीते। इस सीजन में उनके अलावा किसी और खिलाड़ी ने इतने अवार्ड्स नहीं जीते।

उन्होंने शुरुआती मुकाबलों में ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया हालांकि बीच के कुछ मुकाबलों में वो ज्यादा रन बनाने में विफल रहे थे लेकिन आखिरी कुछ मुकाबलों में वो एक बार फिर से फॉर्म में वापस आए और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया। आइए हम आपको बताते हैं कि बटलर ने इस सीजन में कौन-कौन से अवॉर्ड्स अपने नाम किए।

ये रही लिस्ट:

बटलर ने इस सीजन में तीन बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड’ अपने नाम किया था। इनमें से दो अवॉर्ड्स लीग मुकाबलों में मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ जीते थे। जिनमें उनको 1-1 लाख रुपए प्राइज मनी के तौर पर मिला था, वहीं एक अवार्ड क्वालिफायर-2 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ जीता था जिसमें उन्होंने 5 लाख रुपए अपने नाम किए थे। इनको मिलाकर टोटल हुआ 7 लाख रुपए।

इसी के साथ उनको ‘पावर प्लेयर’ का अवार्ड लीग मुकाबलों में चार बार मिला था और एक बार क्वालिफायर-2 में। इन सबको मिलाकर हुआ 5 अवार्ड्स। इन सभी अवार्ड्स में उनको 1-1 लाख रुपए मिला जिसका टोटल हुआ 5 लाख। यही नहीं उनको ‘पावर प्लेयर ऑफ द सीजन’ भी घोषित किया गया था जिसमें उनको 10 लाख रुपए प्राइज मनी मिला था। इन दोनों को मिलाकर हुआ 15 लाख रुपए।

बटलर सिर्फ यहां तक नहीं रुके उन्होंने ‘गेम चेंजर’ का अवार्ड लीग मुकाबलों में चार बार अपने नाम किया और दो बार प्लेऑफ में जिसको मिलाकर हुआ 6 अवार्ड्स। इन सभी अवार्ड्स को मिलाकर उन्होंने 6 लाख रुपए जीते और इसी प्रदर्शन की वजह से उनको ‘गेम चेंजर ऑफ द सीजन’ का भी अवार्ड मिला जिसमें उन्होंने 10 लाख रुपए अपने नाम किए। इसको मिलाकर हुआ 16 लाख रुपए।

जॉस बटलर ने ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच’ अवार्ड दो बार इस सीजन में जीता। एक बार लीग मुकाबले में और एक बार प्लेआफ में जिनमें उनको 1-1 लाख रुपए मिला था। इस प्राइज मनी को मिलाकर हुआ 2 लाख रुपए।

जॉस बटलर ने IPL 2022 में सर्वाधिक चौके और छक्के जड़े हैं

इस ताबड़तोड़ बल्लेबाज ने ‘सबसे ज्यादा चौके एक मुकाबले में’ जड़ने वाला अवार्ड 7 बार जीता था और इन सभी में उनको 1-1 लाख रुपए मिले थे। यही नहीं उन्होंने इस सीजन में सबसे ज्यदा चौके जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया जिसमें उन्होंने 10 लाख रुपये जीते थे। उन्होंने सिर्फ इस चौके जड़ने वाले डिपार्टमेंट में 17 लाख रुपए जीते। बटलर ने इस पूरे IPL सीजन में 83 चौके जड़े।

ये तो बात रही चौकों की, बटलर के नाम सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का भी रिकॉर्ड रहा। उन्होंने ‘एक मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के’ जड़ने का रिकॉर्ड इस सीजन में पांच बार जीता था और पूरे सीजन में ‘सबसे ज्यादा छक्के’ जड़ने का रिकॉर्ड भी बटलर के नाम रहा था जिसमें उनको 10 लाख रुपए का प्राइज मनी मिला था। इसका टोटल हुआ 15 लाख रुपए। इस दमदार बल्लेबाज ने पूरे सीजन में 45 छक्के जड़े थे।

बटलर ने इस सीजन में तीन बार ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द मैच’ अवार्ड जीता था जिसमें उनको 1 लाख रुपए अवार्ड में मिले थे। अब जब उन्होंने इस अवार्ड को सबसे ज्यादा बार जीता इसीलिए उनको ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन’ अवार्ड भी घोषित किया गया और उनको इस अवार्ड के लिए 10 लाख रुपए मिला। इसका टोटल हुआ 13 लाख रुपए।

इस सीजन के अंत में बटलर को ऑरेंज कैप से भी सम्मानित किया गया था जिसका मतलब होता है कि आपने एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए। इस अवार्ड के लिए उन्हें 10 लाख रुपए से सम्मानित किया गया। इस तरह बटलर ने कुल इस सीजन में 37 अवार्ड अपने नाम किए और कुल 95 लाख रुपए का प्राइज मनी जीता।

Advertisement