महेंद्र सिंह धोनी की पारी के बाद रणवीर सिंह ने भी तारीफ़ में ट्विट कर लिखी ये बात

Advertisement

Ranveer Singh. (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर प्रीमियर लीग के 11 वें सीजन में कल किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मोहाली के मैदान में इस सीजन का 12 वां मैच खेला गया है. इस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने भले ही चेन्नई की टीम को 4 रन से हरा दिया लेकिन उनकी जीत से अधिक चर्चा महेंद्र सिंह धोनी की पारी के बारे में सभी लोग कर रहे है.

Advertisement
Advertisement

रणवीर सिंह ने भी करी तारीफ़

बॉलीवुड के अभिनेता रणवीर सिंह भी महेंद्र सिंह धोनी की इस पारी के बाद खुद को उनकी तारीफ़ करने से रोक नहीं सके और सोशल मीडिया पर उनकी इस पारी के बारे में ट्विट किया. किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इस मैच में धोनी ने जिस तरह से एक तरफा बल्लेबाज़ी की उससे एक समय ऐसा लगा कि धोनी मैच को जिता कर ही वापस लौटेंगे लेकिन 4 रन से चेन्नई को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा. रणवीर सिंह ने इस मैच के बाद 2 ट्विट किये और उन्होंने इस बात का जिक्र किया किया कि खेल के इस छोटे फॉर्मेट में कोई भी टीम जीत सकती है लेकिन आज इस मैच के असली विजेता धोनी ही है.

ये लिखा रणवीर ने अपने ट्विट में

महेंद्र सिंह धोनी के बारे में ट्विट करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा कि “आह्ह्ह लगभग ! धोनी आपने क्या शानदार पारी खेली आप इस जीत के हक़दार थे. टी-20 क्रिकेट में ऐसा होता है.” महेंद्र सिंह धोनी की इस पारी के बाद रणवीर के इस ट्विट से इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता कि धोनी की शानदार पारी के बाद भी टीम के हार पर उन्हें कितना दुःख हुआ है.

यहाँ पर देखिये रणवीर सिंह का ट्विट

इससे पहले धोनी की पारी के दौरान रणवीर ने अपना जो दूसरा ट्विट किया था उसमे उन्होंने लिखा कि “लायन दहाड़ रहा है महेंद्र सिंह धोनी बहुत अच्छा खेल रहे है आप.”

यहाँ पर देखिये रणवीर के उस दूसरे ट्विट को

Advertisement