KL Rahu Love Story: बहुत ही क्यूट है केएल राहुल और अथिया शेट्टी की लव स्टोरी, पहली मुलाकात में दे बैठे थे दिल
23 जनवरी 2023 को केएल राहुल ने अथिया शेट्टी से शादी की थी।
अद्यतन - फरवरी 11, 2024 10:12 पूर्वाह्न

क्रिकेट और बॉलीवुड का कनेक्शन काफी गहरा और पुराना है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेज और क्रिकेटरों का फैन बेस काफी बड़ा है। लोगों ने कई बार दोनों के बीच खास रिश्ते को पनपते हुए भी देखा है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेज और क्रिकेटरों के अफेयर अक्सर सुर्खियों में रहे हैं। कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस ने क्रिकेटरों को न सिर्फ डेट किया, बल्कि उनके साथ जिंदगी गुजारने का फैसला भी किया। उन्हीं में से एक कपल हैं केएल राहुल और अथिया शेट्टी। भले ही फैंस विराट और अनुष्का की केमिस्ट्री पर भी नजर रखते हैं लेकिन केएल राहुल और आथिया शेट्टी की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है।
कुछ ऐसी रही KL Rahul और Athiya Shetty की Love Story
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक कॉमन फ्रेंड ने राहुल (KL Rahul) और अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) को मिलवाया था और 2019 से दोनों रिलेशनशिप में थे। दोनों ने अपनी लवस्टोरी को शुरुआत में सीक्रेट रखा और करीब एक साल गुजरने के बाद ही लोगों को इस बारे में जानकारी लगी।
हालांकि इस दौरान पोस्ट किए जाने वाले फोटोज से फैंस को इन दोनों के बीच कुछ ‘पकने’ की अंदाजा लगने लगा था। डिजाइनर विक्रम फडनीस की ओर से अथिया से सोशल मीडिया पर केएल राहुल से जुड़ा सवाल पूछने के बाद भी लोगों को इस बारे में जानकारी लगी थी।
सबसे पहले सोशल मीडिया पर किया था प्यार का इजहार
18 अप्रैल 2020 को केएल राहुल के बर्थडे पर अथिया ने सोशल मीडिया पर एक क्यूट तस्वीर पोस्ट कर जन्मदिन की बधाई दी थी। इंटरनेट पर इस पोस्ट के वायरल होते ही दोनों के रिश्ते की सुगबुगाहट है तेज हो गई थी। दरअसल अथिया ने इस तस्वीर के साथ जो कैप्शन लिखा था उसने दोनों के रिश्ते पर मोहर लगा दी थी। तस्वीर पोस्ट करते हुए अथिया ने लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे माय पर्सन’
इसके बाद अक्सर सोशल मीडिया पर दोनों की साथ तस्वीरें देख फैंस उनके रिलेशनशिप पर कयास लगाते रहे। वह लाइमलाइट में तो रहे लेकिन अपने रिश्ते को सबके सामने कबूल नहीं किया। 2021 में जब अथिया ने दूसरी बार केएल राहुल को सोशल मीडिया पर मजेदार अंदाज में जन्मदिन की बधाई देते हुए उन दोनों की तस्वीरें शेयर की, तब उनके रिलेशनशिप की अफवाहें बढ़ गईं।
बाद में दोनों ने एक ब्रांड के लिए अपना पहला प्रोफेशनल फोटोशूट कराया, जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की। वहीं उसके बाद केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर अथिया को जन्मदिन की बधाई देते हुए ‘माय लव’ लिखा। यहां से उन्होंने अपने रिश्ते को जगजाहिर करना शुरू कर दिया। उसके बाद 23 जनवरी 2023 को क्रिकेटर केएल राहुल ने अभिनेत्री अथिया शेट्टी से शादी की थी।