अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच के बाद जानिए एशिया कप 2022 की अंकतलिका का हाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच के बाद जानिए एशिया कप 2022 की अंकतलिका का हाल

अफगानिस्तान एशिया कप 2022 में सुपर फोर के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है।

Asia Cup Trophy (Image Source: Twitter)
Asia Cup Trophy (Image Source: Twitter)

एशिया कप 2022 का आगाज संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हो चूका है, और इस एशियाई टूर्नामेंट के तीन मैच भी खेले जा चुके हैं। अफगानिस्तान ने जारी एशिया कप 2022 में अपने पहले दो मैचों में श्रीलंका और बांग्लादेश को आसानी से मात देते हुए अगले चरण में जगह बना ली है।

आपको बता दें, अफगानिस्तान क्रिकेट टीम एशिया कप 2022 में सुपर फोर के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं दूसरी ओर, भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से मात देकर पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में मिली हार का बदला ले लिया है, और इस समय ग्रुप ए में शीर्ष पर काबिज है।

टीम इंडिया अंकतालिका में ग्रुप ए में सबसे ऊपर है

इन तीन मैचों के बाद अगर हम एशिया कप 2022 की अंकतालिका पर नजर डालें, तो टीम इंडिया ग्रुप ए में सबसे ऊपर है, जबकि पाकिस्तान सबसे निचले पायदान पर है। वहीं ग्रुप बी में अफगानिस्तान दो मैचों में दो जीत के साथ चार अंक अर्जित कर शीर्ष पर विराजमान है, जबकि बांग्लादेश और श्रीलंका क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर है।

बांग्लादेश और श्रीलंका टीम अब तक एशिया कप 2022 में अपना खाता नहीं खोल पाई है। भारत का आज 31 अगस्त  को हांगकांग से सामना है, और निश्चित ही रोहित शर्मा की टीम यह मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जीतकर सुपर फोर के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बनना चाहेगी।

आपको बता दें, एशिया कप 2022 के अब केवल तीन ग्रुप मैच शेष रह गए हैं – पहला आज भारत बनाम हांगकांग, दूसरा 1 सितम्बर को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच हैं, जबकि तीसरा और अंतिम ग्रुप मैच 2 सितम्बर को पाकिस्तान और हांगकांग के बीच है। अगर आज (31 अगस्त) टीम इंडिया जीत जाती हैं, तो ग्रुप ए से पहली टीम अगले चरण में जाएगी, वहीं बांग्लादेश को श्रीलंका के खिलाफ तगड़ी जीत हासिल करनी होगी अगर वे सुपर फोर में जाना चाहते हैं, जबकि पाकिस्तान का भविष्य भारत बनाम हांगकांग मैच पर काफी हद तक निर्भर करता है।

ग्रुप ए

स्थान

टीम मैच जीत हार कोई परिणाम नहीं अंक नेट रन रेट

1

भारत

1

1

0

0

2

+0.175

2

हांगकांग

0

0

0

0

0

0

3 पाकिस्तान 1 0 1 0 0

-0.175

 

ग्रुप बी

स्थान

टीम

मैच

जीत

हार

कोई परिणाम नहीं

अंक

नेट रन रेट

1

अफगानिस्तान

2

2 0 0 4

+2.467

2

बांग्लादेश

1

0 1 0 0

-0.731

3

श्रीलंका

1

0 1 0 0

-5.176

 

 

close whatsapp