भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बाद एशिया कप 2022 की अंक तालिका में जानिए टीमों की स्थिति - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बाद एशिया कप 2022 की अंक तालिका में जानिए टीमों की स्थिति

एशिया कप 2022 की अंकतालिका में भारत की स्थिति चिंतनीय है।

Babar Azam and Rohit Sharma (Image Source: BCCI/Twitter)
Babar Azam and Rohit Sharma (Image Source: BCCI/Twitter)

पाकिस्तान और भारत के बीच 4 सितंबर को जारी एशिया कप 2022 में एक और कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2022 के सुपर फोर स्टेज के इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया को पांच विकेट से मात देकर ग्रुप स्टेज में मिली पांच विकेट की हार का बदला ले लिया है।

इस मैच में पाकिस्तान और भारत के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। एक तरफ जहां विराट कोहली (60) ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए अपने फॉर्म में वापसी की, और भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 182 रनों का लक्ष्य रखने में मदद की, वहीं मोहम्मद रिजवान (71) और मोहम्मद नवाज (42) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ यादगार जीत दिलाई।

श्रीलंका एशिया कप 2022 की अंकतालिका में शीर्ष पर विराजमान है

इस बीच, एशिया कप 2022 के सुपर फोर स्टेज के दो मुकाबले हो चुके हैं। पहले मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को चार विकेट से मात दी, जबकि दूसरे मैच में भारत को पाकिस्तान के हाथों पांच विकेट की शिकस्त झेलनी पड़ी। इन दो मैचों के बाद, श्रीलंका एशिया कप की अंकतालिका में शीर्ष पर विराजमान है, जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है, जबकि दोनों के पास दो-दो अंक है, जिसका कारण श्रीलंकाई क्रिकेट टीम का बेहतर नेट रन रेट है।

वहीं दूसरी ओर, भारत एशिया कप 2022 की अंकतालिका में तीसरे स्थान पर काबिज है, जबकि अफगानिस्तान चौथे स्थान पर है। आपको बता दें, एशिया कप के सुपर फोर स्टेज का अगला मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच 6 सितंबर को खेला जाना है, जबकि पाकिस्तान 7 सितंबर को अफगानिस्तान के साथ भिड़ेगा।

वहीं, अंतिम दो मैच भारत और अफगानिस्तान, और पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच क्रमशः 8 और 9 सितंबर को खेले जाएंगे, जबकि शीर्ष दो टीमों के बीच 11 सितंबर को खिताबी जंग लड़ी जाएगी।

यहां देखिए एशिया कप 2022 सुपर 4 – अंक तालिका

टीम

मैच जीत हार टाई कोई परिणाम नहीं अंक

नेट रन रेट

श्रीलंका

1

1 0 0 0 2 0.589
पाकिस्तान

1

1 0 0 0 2 0.126

भारत

1

0 1 0 0 0 -0.126

अफगानिस्तान

1

0 1 0 0

0

-0.589

close whatsapp