मुल्तान टेस्ट मैच में इंग्लैंड की जीत के बाद देखिए अपडेटेड WTC पॉइंट्स टेबल - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुल्तान टेस्ट मैच में इंग्लैंड की जीत के बाद देखिए अपडेटेड WTC पॉइंट्स टेबल

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मिली हार के बाद पाकिस्तान के वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।

England Cricket Team (Image Credit- Twitter)
England Cricket Team (Image Credit- Twitter)

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने और मुल्तान में हुए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को हराने के बाद इंग्लैंड ने ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत ली है। बता दें कि साल 2005 के बाद इंग्लिश टीम किसी टेस्ट सीरीज दौरे के लिए पाकिस्तान आई थी। तो वहीं तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों में जीत दर्ज करने के बाद, इंग्लैंड ने सीरीज को अपने नाम कर लिया है।

मुल्तान में हुए इस टेस्ट मैच का हाल बताएं तो बेन स्टोक्स की अगुवाई में टीम ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और बेन डकेट (63) और ओली पोप (60) के अर्धशतकों की मदद से 281 रनों का स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान की तरफ से डेब्यू कर रहे अबरार अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 114 रन देकर 7 विकेट झटके।

इंग्लैंड ने जीती ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज

तो वहीं पाकिस्तान पहली पारी में कप्तान बाबर आजम (75) और साऊद शकील (63) के अर्धशतक के अलावा, किसी अन्य बल्लेबाज के न चलने के कारण सिर्फ 202 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इसके बाद पहली पारी में 79 रनों की बढ़ते लेने के बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 275 रन बनाए और पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 355 रनों का टारगेट रखा।

बता दें कि इंग्लैंड से मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान दूसरी पारी में 328 रनों पर ऑलआउट हो गई और इंग्लैंड ने इस मैच को रोमांचक तरीके से मैच के चौथे दिन 26 रनों से जीत लिया। साथ ही बता दें इससे पहले रावलपिंडी में हुए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 74 रनों से जीत दर्ज की थी। इसके बाद तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड अजेय 2-0 की बढ़त बना चुकी है। इंग्लैंड, अब तीसरा मुकाबला 17 से 21 दिसंबर के बीच कराची में खेलेगी।

इंग्लैंड की जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पाॅइंट्स टेबल का हाल

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मिली हार के बाद पाकिस्तान के वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। वहीं इस जीत के बाद इंग्लैंड 44.44% अंको के साथ पांचवे स्थान पर आ गई है तो पाकिस्तान को एक पायदान का नुकसान हुआ है और वह 42.42% अंको के साथ छठे स्थान पर खिसक गया है। भारत 52.08% अंको के साथ चौथे स्थान पर है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया 75% अंको के साथ टाॅप पर बनी हुई है।

पोजीशन

टीम

अंक प्रतिशत (%)

अंक

मैच जीते

मैच हारे

मैच ड्राॅ

1 ऑस्ट्रेलिया

75

108 8 1 3
2 साउथ अफ्रीका

60

72 6 4 0
3 श्रीलंका

53.33

64 5 4 1
4 भारत 52.08 75 6 4 2
5 इंग्लैंड 44.44 112 9 8 4
6 पाकिस्तान

42.42

56 4 5 2
7 वेस्टइंडीज

40.91

54 4 5 2
8 न्यूजीलैंड

25.93

28 2 6 1
9 बांग्लादेश

13.33

16

1 8 1

close whatsapp