IPL 2023: हैदराबाद के खिलाफ मैच में लैवेंडर रंग की जर्सी पहने हुए नजर आएगी गुजरात टाइंटस, जानें इसके पीछे बड़ी वजह  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: हैदराबाद के खिलाफ मैच में लैवेंडर रंग की जर्सी पहने हुए नजर आएगी गुजरात टाइंटस, जानें इसके पीछे बड़ी वजह 

आईपीएल 2023 की अंकतालिका में पहले स्थान पर है गुजरात टाइटंस

Gujarat Titans (Image Credit- Twitter)
Gujarat Titans (Image Credit- Twitter)

आईपीएल 2023 में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस 15 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में लैवेंडर रंग की जर्सी पहनकर खेलती हुई नजर आएगी। बता दें कि यह जीटी का अपने होम ग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडिमय में आखिरी मैच हैं और इस मैच में एक खास वजह से वह इस रंग की जर्सी पहने हुई नजर आएगी।

जीटी ने आरसीबी की तरह शुरू किया जागरूकता अभियान

बता दें कि गुजरात टाइंटस ने लैवेंडर रंग की जर्सी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के लिए जागरूकता लाने के लिए पहनकर खेलती हुई नजर आने वाली  है। गौरतलब है कि कैंसर जैसी घातक बीमारी के चलते हर साल लाखों लोग अपनी जान गंवा देते हैं।

इसलिए गुजरात टाइंटस फ्रेंचाइजी ने जागरूकता लाने के लिए इस अभियान की शुरूआत की है और अपनी जर्सी के लिए लैवेंडर रंग चुना है, क्योंकि यह विभिन्न प्रकार के कैंसर और बीमारी के कारण बलिदान किए गए जीवन का प्रतीक है।

तो इस अभियान की शुरूआत करने पर फ्रेंचाइजी ने कहा- कैंसर दुनिया भर में लाखों लोगों की मौत का कारण बनता है और बीमारों और उनके परिवारों पर विनाशकारी प्रभाव डालता है। हमें कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने में अपना काम करने में खुशी हो रही है।

यह न केवल शुरुआती पहचान के महत्व के बारे में लोगों को शिक्षित करने का एक प्रयास है बल्कि कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के महत्व को भी रेखांकित करता है। हमारी टीम सकारात्मक बदलाव लाने और कैंसर के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

दूसरी ओर आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें तो टीम इस वक्त 12 मैचों में 8 जीत के बाद 16 अंक लिए अंकतालिका में पहले नंबर पर मौजूद हैं। तो वहीं जीटी ने आज होने वाले हैदराबाद के खिलाफ मैच में जीत दर्ज कर ली तो वह निश्चित रूप से क्वालिफायर 1 खेलने वाली है।

close whatsapp