अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका ने अपनी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की - क्रिकट्रैकर हिंदी

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका ने अपनी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में श्रीलंका टीम की कप्तानी Wanindu Hasaranga करते हुए नजर आएंगे।

Srilanka Team (Pic Source-Twitter)
Srilanka Team (Pic Source-Twitter)

17 फरवरी से श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। इसी टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट ने अपनी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। बता दें, इस समय दोनों टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जा रही है जिसमें श्रीलंका 2-0 से आगे है।

श्रीलंका के खिलाड़ियों ने वनडे सीरीज में अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मुकाबले 14 फरवरी को खेला जाएगा। एकमात्र टेस्ट सीरीज में भी मेजबान श्रीलंका ने जीत हासिल की थी।

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में श्रीलंका टीम की कप्तानी Wanindu Hasaranga करते हुए नजर आएंगे जबकि उपकप्तान के रूप में चरिथ असलंका को श्रीलंका टीम में शामिल किया गया है। इस टी20 सीरीज मे भी मेजबान अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेगा।

बता दें, इस टी20 सीरीज के तीनों ही मुकाबले दांबुला में खेले जाएंगे। अफगानिस्तान टीम की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन वनडे सीरीज में भी काफी निराशाजनक रहा है। अफगानिस्तान के गेंदबाज अभी तक वनडे सीरीज में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। हालांकि टी20 सीरीज में अफगानिस्तान टीम जीत दर्ज जरूर करना चाहेगी। टेस्ट और वनडे में उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था और टी20 सीरीज में टीम अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेगी। अब देखना यह है कि इस टी20 सीरीज में अफगानिस्तान टीम वापसी कर पाती है या नहीं या श्रीलंका इस सीरीज को भी जीत जाती है?

यह रही श्रीलंका की 16 सदस्यीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए:

वानिंदु हसरंगा (कप्तान), चरिथ असालंका, पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, सदीरा समरविक्रमा, कामिंडु मेंडिस, महीश तीक्षणा, अकिला धनंजय, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, नुवान तुषारा, दुष्मंता चमीरा*, बिनुरा फर्नांडो*

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?