एमएस धोनी को लेकर राशिद लतीफ का ये बयान सुनने के बाद आपका भी खून खौल उठेगा - क्रिकट्रैकर हिंदी

एमएस धोनी को लेकर राशिद लतीफ का ये बयान सुनने के बाद आपका भी खून खौल उठेगा

राशिद ने धोनी के करियर के दौरान उनके ड्रॉपिंग परसेंटेज का जिक्र किया है।

MS Dhoni & Rashid Latif  (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni & Rashid Latif (Photo Source: Twitter)

एमएस धोनी यकीनन भारतीय क्रिकेट इतिहास के अब तक के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक हैं। स्टंप के पीछे काम करने के उनके अपरंपरागत स्टाइल को फैंस और आलोचकों द्वारा समान रूप से सराहा गया है क्योंकि उन्हें इससे काफी सफलता मिली है। जोस बटलर समेत कई मौजूदा क्रिकेटरों ने धोनी को अपना आदर्श माना है।

धोनी को भारत का ही नहीं दुनिया का भी बेस्ट विकेटकीपर कहा जाता है। लेकिन इस बीच पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर राशिद लतीफ का एक बयान भारतीय क्रिकेट फैन्स को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। दरअसल राशिद ने धोनी के करियर के दौरान उनके ड्रॉपिंग परसेंटेज का जिक्र किया है।

धोनी ने अपने करियर में कई कैच छोड़े हैं- राशिद लतीफ

राशिद ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “धोनी बल्लेबाज विकेटकीपर थे, यह सही है कि धोनी बहुत बड़ा नाम हैं, लेकिन अगर आप उनके स्टैट्स पर नजर डालोगे तो उनका ड्रॉपिंग परसेंटेज 21 का रहा है, जो बहुत ही ज्यादा है। आप इसमें मेरा रिकॉर्ड नहीं माप सकते हैं, क्योंकि यह रिकॉर्ड 2002-2003 के बाद आया।

हम तब तक खेल चुके थे। एडम गिलक्रिस्ट की बात करें तो उनका ड्रॉपिंग परसेंटेज महज 11 का था। मार्क बाउचर बहुत अच्छे थे। टिम पेन ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन करियर के अंत तक उन्होंने कई मौके गंवाए।”

हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर का मानना ​​है कि दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक पिछले डेढ़ दशक में सर्वश्रेष्ठ कीपर रहे हैं। उन्होंने विकेटकीपिंग के साथ-साथ अन्य खिलाड़ियों का वर्कलोड आसान करने के लिए ओपनिंग का जिम्मा भी संभाला जो सच में शानदार है।

इसके अलावा राशिद लतीफ ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर इयान हीली की भी खूब तारीफ की और उन्हें बेस्ट विकेटकीपर बताया। डी कॉक को लेकर उन्होंने कहा कि, “यदि आप पिछले 15 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ को देखें, तो मैं कहूंगा कि क्विंटन डी कॉक शानदार हैं, उन्होंने तीनों प्रारूपों में विकेटकीपिंग की है और व्हाइट बॉल क्रिकेट में शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी की है।”

close whatsapp