‘उनकी आंखे सूज रही थी और फिर उन्होंने..’- सूर्यकुमार यादव को लेकर MI कोच का हैरान करने वाला खुलासा
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सूर्यकुमार यादव गोल्डन डक पर पवेलियन लौट गए थे।
अद्यतन - अप्रैल 13, 2023 6:41 अपराह्न

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव इस वक्त खराब फॉर्म से जूझते हुए नजर आ रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सूर्यकुमार यादव गोल्डन डक पर पवेलियन लौट गए थे। अगले मैच में सूर्या शानदार वापसी करना चाहेंगे। इसी बीच दिल्ली के खिलाफ मैच के दौरान सूर्यकुमार के साथ एक अनचाही घटना घटी। दरअसल पहली पारी के 17वें ओवर के दौरान सूर्या अक्षर पटेल द्वारा खेले गए शॉट पर कैच पकड़ने की कोशिश कर रहे थे।
लेकिन गेंद सीधा उनके आंख पर लगी, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा था। लेकिन सूर्या ने फिर भी जज्बा दिखाया और बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में आए। इसी बीच मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर ने सूर्या को लेकर बड़ा बयान दिया है।
सूर्या नंबर-4 पर ही बल्लेबाजी करना चाहते थे- मार्क बाउचर
आईपीएल 2023 के पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से मात देकर मुंबई इंडियंस ने सीजन की पहली जीत हासिल की। दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करते हए 172 रन पर ऑलआउट हो गई थी। फिर मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा के 65 और तिलक वर्मा के 41 रनों की पारी के दम पर जीत हासिल की।
दिल्ली के खिलाफ जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में टीम के सदस्यों से बात करते हुए मार्क बाउचर ने सूर्या को लेकर खुलासा करते हुए कहा, ‘उन्हें फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी वह अंदर आए और उनकी आंखे सूज रही थी। उन्होंने आंखो पर फिर बर्फ लगाया। मैं यह सोच रहा था कि हम उन्हें बल्लेबाजी ऑर्डर में थोड़ा नीचे भेजें। लेकिन उन्होंने मुझसे मिले और कहा, मैं नंबर-4 पर बल्लेबाजी करना चाहता हूं।’
मार्क बाउचर ने आगे कहा, ‘ऐसे तरह के प्लेयर होते हैं जिन्हें आप ड्रेसिंग रूम में देखना चाहते हैं। जब समय कठिन होता है तब वह डर के मारे छुपना नहीं चाहते। वह वहां जाने चाहते हैं। इसलिए बहुत शाबाशी।’
मुंबई इंडियंस ने शानदार जीत के साथ पाइंट्स टेबल में खाता खोल लिया है। टीम का अगला मुकाबला 16 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होगा। टीम इस मैच में भी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।