बाबर आजम का बयान, “शाहीन अफरीदी अपनी तेज गति और विविधता से बल्लेबाजों को चकमा देने में माहिर”
बाबर ने अपने बयान में कहा शाहीन में सीखने का जुनून नजर आता है।
अद्यतन - Feb 10, 2022 9:17 pm

पिछले साल आयोजित पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में कराची किंग्स और लाहौर कलंदर्स के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें लाहौर कलंदर्स ने आसानी से जीत दर्ज की। मैच के हीरो रहे शाहीन अफरीदी ने कराची किंग्स के कप्तान बाबर आजम को क्लीन बोल्ड कर दिया था। अफरीदी ने आजम को आउट करने के बाद जश्न नहीं मनाया, बाबर के कंधे पर हाथ रखा और माफी मांगी।
बाबर आजम ने अपने बयान में शाहीन के साथ घटित हुए एक मजेदार पल का किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि शाहीन हमेशा मुझे आउट करने की सोचते हैं। आजम ने कहा मुझे खुशी है कि पाकिस्तानी गेंदबाजों को सामने वाली टीम पर वार करना आता है।
आजम ने अफरीदी की तारीफ में कहा कि “मैं आशा करता हूं कि अफरीदी आने वाले कुछ सालों में पाकिस्तानी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करेंगे और टीम को जिताने में योगदान देंगे।”
शाहीन में बल्लेबाजो को चकमा देने की क्षमता
कराची किंग्स के कप्तान बाबर आजम ने शाहीन अफरीदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी तेज गति और गेंद को वापस लाने की क्षमता किसी भी बल्लेबाज को चकमा दे सकती है। बाबर ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वे किसी भी बल्लेबाज को आसानी से आउट कर सकते हैं तथा उनमें सीखने का जुनून है।
शाहीन के नाम सबसे कम उम्र में पांच विकेट लेने रिकॉर्ड भी है। उन्होंने 18 साल की उम्र में अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए पदार्पण किया। उन्होंने पिछले साल हुए टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने भारत के खिलाफ रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल के भी विकेट चटकाएं हैं। शाहीन को हाल ही में ICC पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी चुना गया है।
पाकिस्तान के पूर्व आलराउंडर शाहीद अफरीदी द्वारा पहनी गयी जर्सी नंबर 10 पहनने पर शाहीन को पाकिस्तानी फैंस से सराहना मिली। इस युवा गेंदबाज को हाल ही में सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी से भी सम्मानित किया जा चुका है।