Sourav Ganguly and Rohit Sharma

‘हिटमैन x दादागिरी’, MI vs DC मुकाबले से पहले सौरव गांगुली और रोहित शर्मा के मुलाकात की तस्वीर हुई वायरल

मुकाबले से पहले रोहित शर्मा और सौरव गांगुली वानखेड़े स्टेडियम में मिले।  

Sourav Ganguly and Rohit Sharma
Sourav Ganguly and Rohit Sharma

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 20वां मुकाबला 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले क्रिकेट जगत की दो प्रमुख हस्तियां, रोहित शर्मा और सौरव गांगुली वानखेड़े स्टेडियम में मिले।

आपको बता दें कि मुंबई को पांच बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा इस सीजन बतौर खिलाड़ी खेल रहे हैं। हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया गया है। हालांकि, उनकी अगुवाई में टीम को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

रोहित के कप्तानी से हटने के बावजूद उन्हें मैदान पर प्रशंसकों का काफी समर्थन और प्यार मिला है। लेकिन हार्दिक को फैन्स से आलोचना झेलनी पड़ी है। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक गांगुली ने हार्दिक का समर्थन किया है।

गांगुली ने किया हार्दिक पांड्या का समर्थन

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सौरव गांगुली ने कहा कि, फैन्स को हार्दिक पांड्या की आलोचना नहीं करनी चाहिए। फ्रेंचाइजी द्वारा कप्तान नियुक्त किए जाने के लिए उन्हें दोषी ठहराना सही या उचित नहीं है। हालांकि, गांगुली ने एक खिलाड़ी और लीडर के रूप में उनके असाधारण स्किल को स्वीकार करते हुए मुंबई इंडियंस और भारत के लिए रोहित के ट्रैक रिकॉर्ड की भी तारीफ की।

मुंबई और दिल्ली कैपिटल्स अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर

इस सीजन मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही है और वह अंकतालिका में सबसे नीचे है। हार्दिक पांड्या के सामने अब टीम को फिर से ट्रैक पर लाने की बड़ी चुनौती है। राजस्थान के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार के बाद टीम वानखेड़े स्टेडियम में उतरेगी।

दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स भी 2 अंकों के साथ नौवें स्थान पर हैं। पिछले मुकाबले में उसे श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली कोलकाता से 106 रनों से हार मिली थी। डीसी फिर से वह जीत की राह पर लौटने का प्रयास करेगी।

close whatsapp