मुंबई इंडियंस को मिली जीत को लेकर कैमरून ग्रीन की बड़ी प्रतिक्रिया,कहा- मुझे पता था कि आखिरी गेंद पर….
मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन शुरुआत कर 4 विकेट पर 173 रन बनाकर इस मुकाबला को जीत लिया।
अद्यतन - Apr 12, 2023 11:43 am

आईपीएल 2023 में 11 अप्रैल को मुंबई इंडियंस आखिरकार अपनी जीत का खाता खोलने में सफल रही। दरअसल मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले में मुंबई की टीम ने शानदार जीत हासिल की। मुंबई और दिल्ली के बीच खेला गया यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा।
दरअसल इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 172 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन शुरुआत कर 4 विकेट पर 173 रन बनाकर इस मुकाबला को जीत लिया। मुंबई की ओर से इस टीम के कप्तान रोहित शर्मा, इशान किशन और तिलक वर्मा ने अच्छी पारी खेली।
मुझे पता था कि आखिरी गेंद पर दो रन बनाकर जीत सकते हैं- कैमरून ग्रीन
वहीं आखिरी ओवर में मुंबई के खिलाड़ी कैमरून ग्रीन ने आखिरी बॉल पर 2 रन लेकर अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल भूमिका निभाई। वहीं मैच खत्म होने के बाद मिडिया से बातचीत करते हुए कैमरून ग्रीन ने बताया कि उन्हें पता था कि आखिरी गेंद पर दो रन बनाकर जीत सकते हैं।
बता दें कैमरून ग्रीन ने कहा कि, उम्मीद ऐसी थी कि यह मैच जल्दी खत्म हो सकता है लेकिन जिस तरह से हमने आखिरी ओवर में फिनिश किया मुझे लगता है हमने सही किया। दरअसल मैं नहीं चाहता था कि आखिरी ओवर में रन लेते समय मुझे क्रैम्प हो इसलिए मैंने पहले ही अपना हेलमेट उतार दिया था। मुझे पता था कि दो रन बन सकते थे और शुक्र है कि हमने ऐसा ही किया।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि, उस वक्त 2-3 बड़े शॉट की जरूरत थी और शुक्र है हम ऐसा करने में सफल रहें। वहां निश्चित रूप से दवाब था लेकिन यह मजेदार भी रहा। उम्मीद है कि इस जीत के साथ आगे हम अब अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बता दें मुंबई की टीम अपना अगला मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स के साथ 16 अप्रैल को खेलेगी।