पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत के बावजूद, भारत कैसे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल खेलने से चूक सकता है? जानिए  - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत के बावजूद, भारत कैसे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल खेलने से चूक सकता है? जानिए 

आइए आपको इस समीकरण के बारे में बताते हैं

Team India (Image Credit- Twitter X)
Team India (Image Credit- Twitter X)

जारी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के पांचवें मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराने के बाद भारतीय टीम ने सेमीफाइनल की ओर अपने कदम मजबूती से बढ़ा दिए हैं। गौरतलब है कि 23 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था।

इस मैच में पहले तो टीम इंडिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 241 रनों पर रोका, और उसके बाद टारगेट को विराट कोहली के वनडे करियर के 51वें शतक की मदद से कुल 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

यह टीम इंडिया की जारी टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने बांग्लादेश को भी हराया था। मेन इन ब्लू के इस समय दो मैचों में 2 जीत के बाद 4 पाॅइंट हो गए हैं और वह ग्रुप ए की पाॅइंट्स टेबल में इस समय पहले नंबर पर है।

हालांकि, इस जीत के बाद भी भारतीय क्रिकेट टीम की जगह सेमीफाइनल के लिए फिक्स नहीं हुई है। एक और समीकरण है, जिसकी वजह से टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो सकती है। आइए आपको इस समीकरण के बारे में बताते हैं:

अगर ऐसा हुआ तो Team India हो सकती है बाहर

बता दें कि भारत अपने आखिरी लीग मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार जाए, और बांग्लादेश अपने बचे हुए दोनों मैचों में जीत हासिल कर ले। तो ऐसे में ग्रुप ए में भारत, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के तीन मैचों बाद 4-4 पाॅइंट्स हो जाएंगे। ऐसे में टाॅप 2 टीमें ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी, जिसका नेट-रनरेट बेहतर होगा।

हालांकि, इसके लिए बांग्लादेश को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में कम से कम 100 से ज्यादा रन या 8 विकेट से जीत हासिल करनी होगी। तब ही उसका नेट-रनरेट पाॅजिटिव में आएगा, और इस बात की संभावना काफी कम है कि बांग्लादेश न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा कर पाए। लेकिन फिर भी तकनीकी तौर पर अभी भी यह संभावना बनी हुई है।

मैच- 6 के बाद चैंपियंस ट्राॅफी 2025 ग्रुप ए की पाॅइंट्स टेबल का हाल

ग्रुप-ए (Group-A Points Table):

No टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 भारत 2 2 0 0 0 4 0.647
2 न्यूजीलैंड 1 1 0 0 0 2 1.200
3 बांग्लादेश 1 0 1 0 0 0 -0.408
4 पाकिस्तान 2 0 2 0 0 0 -1.087

close whatsapp