डेविड वार्नर ने आशीष नेहरा की कोचिंग को लेकर किया सवाल, कहा- वह बहुत ही…..
डेविड वार्नर ने कहा कि, आशीष नेहरा एक फुटबॉल कोच के जैसे हैं जो हमेशा खिलाड़ियों को निर्देश देते रहते हैं।
अद्यतन - मई 21, 2023 10:15 पूर्वाह्न

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। बता दें इस सीजन यह पहली टीम बनी है जो प्लेऑफ की रेस से सबसे पहले बाहर हो गई है। दरअसल इस टीम के खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन के कारण DC प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही।
वहीं हाल ही में एक शो में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर ने गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा को लेकर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल उन्होंने आशीष नेहरा की कोचिंग को लेकर बात की और कहा कि वह हर समय मजाक करते हैं, इसलिए मैं सोच रहा हूं कि वह कोचिंग कैसे करते होंगे।
आशीष नेहरा एक फुटबॉल कोच के जैसे हैं- डेविड वार्नर
बता दें Breakfast With Champions शो के लेटेस्ट एपिसोड में डेविड वार्नर ने आशीष नेहरा के बारे में बात करते हुए बताया कि नेहरा एक फुटबॉल कोच के जैसे हैं जो हमेशा साइड लाइन रहकर अपने खिलाड़ियों को निर्देश देते रहते हैं। उनका मानना है कि टी20 क्रिकेट में ऐसे ही कोचिंग होनी चाहिए।
बता दें डेविड वार्नर ने कहा कि, मुझे युवराज सिंह और आशीष नेहरा के आसपास रहना बेहद पसंद है। आशीष हर समय सिर्फ मजाक करते रहते हैं। मैं आज यहां बैठकर यही सोच रहा हूं कि, वह कैसे कोचिंग कर रहे हैं? वह एक फुटबॉल कोच की तरह हैं। दरअसल यह इनोवेशन हैं और इस तरह ही टी20 कोचिंग होनी चाहिए।
बता दें आईपीएल के 16 वें सीजन में ऋषभ पंत खेलते हुए नजर नहीं आएं क्योंकि वह चोटिल होने के कारण आईपीएल 2023 का हिस्सा नहीं है। उनकी जगह दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी डेविड वार्नर ने की। हालांकि DC इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं डेविड वार्नर आईपीएल के बाद इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे, जहां वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा होंगे। दरअसल यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 7 जून से लंदन के ओवल में खेला जाएगा।