केएल राहुल ने दी अपनी फिटनेस अपडेट, कहा- जल्द ही करूंगा टीम में वापसी - क्रिकट्रैकर हिंदी

केएल राहुल ने दी अपनी फिटनेस अपडेट, कहा- जल्द ही करूंगा टीम में वापसी

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के खत्म होने के बाद केएल राहुल ने एक भी मैच नहीं खेला है।

KL Rahul on Instagram. (Photo Source: Instagram)
KL Rahul on Instagram. (Photo Source: Instagram)

बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 18 अगस्त से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और केएल राहुल को इस दौरे के लिए भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। उन दोनों खिलाड़ियो का नाम टीम में न देखकर भारतीय क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स काफी हैरान हैं।

उम्मीद की जा रही थी कि भारतीय सेलेक्टर्स जिम्बाब्वे दौरे के लिए युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ उन खिलाड़ियों को मौका देगा जो इस वक्त फॉर्म में नहीं हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह कहा गया था कि कोहली और राहुल दोनों मैच फिटनेस और फॉर्म हासिल करने के लिए टीम का हिस्सा होंगे। आईपीएल 2022 के समापन के बाद से कोहली ने केवल पांच अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं वहीं केएल राहुल ने एक भी मैच नहीं खेला है।

केएल राहुल को पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की T20I श्रृंखला में भारत का नेतृत्व करने के लिए स्टैंड-इन कप्तान बनाया गया था। लेकिन पहले मैच से ठीक एक दिन पहले उनको कमर में चोट लगी, जिससे वह आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ भारत की अगली दो श्रृंखलाओं से भी बाहर हो गया।

केएल राहुल ने अपनी फिटनेस पर दी बड़ी अपडेट

वह इस महीने की शुरुआत में अपनी चोट से उबर गए थे और उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था। लेकिन कुछ ही समय पहले राहुल कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिस वजह से उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज से भी बाहर होना पड़ा था। अब सभी के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कब राहुल मैदान पर वापसी करेंगे। हालांकि इसको लेकर राहुल ने एक बड़ा अपडेट दिया है।

राहुल ने ट्विटर पर अपनी फिटनेस और हेल्थ पर अपडेट देते हुए लिखा ‘नमस्कार दोस्तों, मैं अपने स्वास्थ्य और फिटनेस के बारे में कुछ बातें स्पष्ट करना चाहता था। जून में मेरी सर्जरी सफल रही, और टीम के वेस्टइंडीज दौरे के लिए लौटने की उम्मीद के साथ ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। दुर्भाग्य से जैसा कि मैं पूरी तरह से फिट होने के करीब था, मैं कोविड की चपेट में आया।’

उन्होंने आगे लिखा ‘इन सब चीजों से आप कुछ हफ्ते पीछे चले जाते हैं। लेकिन मेरा लक्ष्य है कि मैं जल्द से जल्द ठीक हो कर, जितनी जल्दी हो सके चयन के लिए उपलब्ध हो जाऊं। भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करना सर्वोच्च सम्मान है और मैं वहां वापस नीले रंग में आने का और इंतजार नहीं कर सकता।’

यहां देखिए केएल राहुल का वो पोस्ट

close whatsapp