मुंबई पहुंचे श्रेयस अय्यर को लोगों ने घेर लिया, हर फैन को दी IPL ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान ने सेल्फी
KKR टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर का एयरपोर्ट से एक वीडियो आया सामने।
अद्यतन - May 28, 2024 1:10 pm

KKR जब से IPL का खिताब जीती है, तब से टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर की हर कोई तारीफ कर रहा है। साथी खिलाड़ियों से लेकर SRK और गंभीर ने अय्यर को लेकर बड़े-बड़े बयान दिए हैं, वहीं अब ये खिलाड़ी फैन्स के बीच और भी ज्यादा मशहूर हो चुका है जिसका नजारा एयरपोर्ट पर देखने को मिला।
बल्लेबाजी में कैसा प्रदर्शन रहा श्रेयस अय्यर का?
कप्तानी में सुपर हिट रहे श्रेयस अय्यर का बल्लेबाजी में प्रदर्शन मिला–जुला रहा, जहां IPL 2024 के इस सीजन में अय्यर के बल्ले से कुल 351 रन निकले। साथ ही इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी अपने नाम किए, वहीं KKR टीम दमदार प्रदर्शन करती गई इसलिए अय्यर की बल्लेबाजी को लेकर ज्यादा बात नहीं हुई। साथ ही इस सीजन रिंकू सिंह का भी बल्ला नहीं चला, उन्हें हर मैच में मौके मिले थे लेकिन वो साल 2023 जैसा कमाल इस बार नहीं कर पाए।
अपने आस-पास फैन्स को देख श्रेयस अय्यर की खुशी देखने लायक थी
*KKR टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर का एयरपोर्ट से एक वीडियो आया सामने।
*वीडियो में अय्यर एयरपोर्ट के बाहर हुए स्पॉट, नजर आ रहे थे काफी ज्यादा खुश।
*इस दौरान सेल्फी लेने के लिए फैन्स अय्यर पर टूट पड़े, हो गई थी काफी ज्यादा भीड़।
*श्रेयस ने नहीं किया किसी को निराश, सभी फैन्स के साथ एक-एक कर ली सेल्फी।
ये वीडियो सामने आया है श्रेयस अय्यर का एयरपोर्ट से
IPL 2024 की ट्रॉफी के साथ अय्यर की माता जी
KKR के हर खिलाड़ी ने दिया पूरे सीजन योगदान
जी हां, KKR टीम को IPL 2024 का सरताज बनाने में हर एक खिलाड़ी का हाथ रहा, जहां गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने 21, हर्षित राणा और रसेल ने 19-19 तो नरेन और स्टार्क ने 17-17 विकेट अपने नाम किए इस सीजन। वहीं बल्लेबाजी में नरेन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे KKR के लिए, साथ ही फिल साल्ट और वेंकटेश अय्यर का बल्ला भी खूब बोला। वैसे कोलकाता टीम का ये IPL का तीसरा खिताब है, उससे पहले टीम साल 2012 और साल 2014 में खिताब अपने नाम कर चुकी है।