‘एक कप्तान के तौर पर मैं गलत कर रहा हूं’- RR के खिलाफ जीत के बाद केएल राहुल का बड़ा खुलासा
केएल राहुल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 32 गेंदो में 39 रनों की पारी खेली।
अद्यतन - अप्रैल 20, 2023 12:43 अपराह्न

राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 155 रनों का बचाव करते हुए 10 रनों से शानदार जीत हासिल की। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए काइल मेयर्स के 51 रनों के बल पर 154 रन बोर्ड पर लगाए थे।
लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना पाई। राजस्थान रॉयल्स के पारी के दौरान फील्डिंग करते हुए केएल राहुल चोटिल हो गए थे। जिस पर केएल राहुल का कहना है कि वो कप्तान के तौर पर कुछ गलत कर रहे हैं।
अपने चोट को लेकर केएल राहुल ने किया बड़ा खुलासा
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ केएल राहुल ने 32 गेंदो में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रनों की पारी खेली थी। लेकिन राजस्थान रॉयल्स की पारी के दौरान केएल राहुल अपने टीम मेट्स के थ्रो पर ही चोटिल हो बैठे थे। संजय मांजरेकर ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में केएल राहुल से चोट को लेकर सवाल पूछा, जिसका जवाब देते हुए केएल राहुल ने कहा, ‘मैं अपने टीममेट्स के थ्रो से ही चोटिल हो बैठा। यह ऐसा है कि एक कप्तान के तौर पर पक्का मैं कुछ गलत कर रहा हूं।’
हम 170 तक पहुंच सकते थे- केएल राहुल
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स 8 अंको के साथ दूसरे पायदान पर है। केएल राहुल ने टीम के प्रदर्शन पर बात करते हुए आगे कहा, ‘दस ओवरों के बाद मुझे और काइल को जो संदेश भेजा गया था वह था कि 160 रन इस पिच पर एक अच्छा टोटल होगा। उनके पास अच्छे गेंदबाज भी है, जिन्होंने परिस्थितियों का फायदा उठाया। हम 10 रन कम बना पाए लेकिन गेंद से भरपाई कर ली। ओस नहीं थी इसलिए यह दोनों टीमों के लिए उचित हुआ।’
केएल राहुल ने आगे कहा, ‘हम यहां कल (मंगलवार) को ही आए और हम देख रहे थे कि 180 यहां उचित टोटल हो सकता है। लेकिन ट्रेंट बोल्ट द्वारा डाले गए पहले ओवर के बाद मुझे और काइल को एहसास हुआ कि यह 180 का विकेट नहीं है। गेंद थोड़ी धीमे से आ रही थी इसलिए हमने पावरप्ले में समय लिया। शायद अगर हम और अच्छा खेलते थे तो हम 170 तक पहुंच सकते थे।’