क्या आईपीएल छोड़ पाकिस्तान जा रहे हैं क्रिस गेल?
क्रिस गेल ने किया एक मजेदार ट्वीट।
अद्यतन - सितम्बर 19, 2021 11:09 पूर्वाह्न

वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं, कभी उनका खेल तो कभी उनकी तस्वीरें लोगों के बीच वायरल हो जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जहां गेल का एक ट्वीट खबरों में बना हुआ है। साथ ही इस ट्वीट को पढ़ उनके फैन्स गफलत में पड़ गए हैं और इस धाकड़ बल्लेबाज से सवाल-जवाब कर रहे हैं।
क्रिस गेल क्या न्यूजीलैंड की चुटकी ले रहे हैं?
हाल ही में न्यूजीलैंड टीम की काफी चर्चा हो रही थी, जहां टीम पाकिस्तान का दौरा शुरू होने से पहले ही लौट आई थी। इसे लेकर पाकिस्तान के लोगों में गुस्सा था, साथ फैन्स ने कीवी टीम को निशाने पर लेकर काफी कुछ बोला था। अब इसी मुद्दे पर गेल ने ट्वीट का खेल किया है और न्यूजीलैंड टीम की चुटकी ली है, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं।
*क्रिस गेल ने किया एक मजेदार ट्वीट।
*जिसमें गेल ने लिखा- मैं कल पाकिस्तान जा रहा हूं, कौन चल रहा है मेरे साथ।
*कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया ये ट्वीट।
*लोगों ने पूछा- क्या आप आईपीएल छोड़ कर जा रहे हो?
यहां पढ़े गेल का ट्वीट
I’m going to Pakistan tomorrow, who coming with me? 😉🙌🏿
— Chris Gayle (@henrygayle) September 18, 2021
ट्वीट पर आए लोगों के रिएक्शन
Are you not playing the IPL2021?
— Atul Baral 🇳🇵 (@Atul_Baral33) September 19, 2021
https://twitter.com/NumanAzizPK/status/1439312259898040329?s=20
Punjab Kings Management : pic.twitter.com/XHFn4Hr5ml
— Khushi | ಖುಷಿ | खुशी 🇮🇳 (@Khushi_Be) September 18, 2021
https://twitter.com/Arnav_Sports/status/1439300159104446466?s=20
Aa kay kia karna hai btw??
— c (@gayomarlic) September 18, 2021
न्यूजीलैंड ने कर दिया था दौरा रद्द
सुरक्षा कारणों के चलते न्यूजीलैंड टीम ने अपना पूरा पाकिस्तान दौरा ही रद्द कर दिया था, कीवी टीम को पाकिस्तान से 3 वनडे और 5 टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी थी। लेकिन पहले वनडे से पहले ही टीम ने सुरक्षा का हवाला देते हुए सीरीज ना खेलने का फैसला लिया था, जिसके बाद पाकिस्तान के लोगों में और वहां की मीडिया में न्यूजीलैंड टीम को लेकर काफी गुस्सा था। साथ ही सभी पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने पाकिस्तान की सुरक्षा को सबसे कड़ी सुरक्षा बताई थी।