रोहित शर्मा को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान, कहा- मैं 100% सुनिश्चित नहीं हूं कि वह अगले WTC…..
आकाश चोपड़ा ने कहा कि, इसमें कोई शक नहीं है कि रोहित एक बेहतरीन कप्तान हैं।
अद्यतन - जून 18, 2023 1:18 अपराह्न

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच खेला गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार जीत दर्ज की और टीम इंडिया को 209 रनों से करारी शिकस्त दी। बता दें इस हार के साथ ही भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर कई सवाल उठ रहे हैं। साथ ही टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को कप्तानी के पद से हटाने की मांग हो रही है। हालांकि BCCI उन्हें आगे भी कप्तान के पद पर बनाए रखना चाहती है।
वहीं कुछ दिग्गज खिलाड़ियों ने रोहित शर्मा का समर्थन किया है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल आकाश चोपड़ा का कहना है कि, वह सुनिश्चित नहीं है कि रोहित शर्मा अगले WTC के लिए टीम इंडिया के लिए कप्तानी भूमिका निभाएंगे या नहीं। इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा की कप्तानी और बल्लेबाजी की भी तारीफ की और कहा कि वह बतौर कप्तान या बल्लेबाजी काफी अच्छे हैं।
इसमें कोई शक नहीं है कि रोहित एक बेहतरीन कप्तान हैं- आकाश चोपड़ा
दरअसल अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि, इसमें कोई शक नहीं है कि रोहित एक बेहतरीन कप्तान हैं। वह बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाज भी हैं, इसमें भी कोई शक की बात नहीं है। लेकिन क्या भविष्य में भी ऐसा ही रहेगा। इसे लेकर मैं 100 % सुनिश्चित नहीं हूं क्योंकि आप पिछले दो साइकिल में WTC फाइनल में पहुंचे हैं लेकिन एक बार भी नहीं जीते हैं और उम्र भी उनकी तरफ नहीं है, जो हकीकत है।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, जब आप अगले दो साल देखते हैं और एक और WTC 2025 चक्र, रोहित शर्मा एक और टेस्ट क्रिकेट खेल सकते हैं अगर वह वाकई टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं। दरअसल 6 सीरीज में भी बहुत समय है। भारतीय क्रिकेट आज जिस जगह पर खड़ा है मुझे नहीं लगता कि उनको बहुत अधिक ब्रेक लेने की अनुमति मिलेगी।
आकाश चोपड़ा ने कहा कि, ऐसे में आप तीनों फॉर्मेट खेलना चाहते हैं लेकिन क्या आप ऐसा कर सकेंगे? क्या सेलेक्टर्स 2023 के अंत तक जब तक आप साउथ अफ्रीका सीरीज से वापस आएंगे तो अगले WTC फाइनल को लेकर सोचना शुरू कर देंगे? एक साल रहेगा। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच होने वाले हैं। फिर आप ऑस्ट्रेलिया जाएंगे तो क्या उन्हें बदलाव की तलाश करनी चाहिए। दरअसल यह काफी दिलचस्प होने वाला है।