'एक-दो हार से परेशान नहीं, लेकिन.....'- टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन को लेकर बोले गांगुली - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘एक-दो हार से परेशान नहीं, लेकिन…..’- टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन को लेकर बोले गांगुली

हाल ही में खत्म हुए एशिया कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।

Sourav Ganguly. (Photo by SAM PANTHAKY/AFP via Getty Images)
Sourav Ganguly. (Photo by SAM PANTHAKY/AFP via Getty Images)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली T20I प्रारूप में टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं हैं। हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप में खराब प्रदर्शन के बाद, टीम इंडिया को मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले T20I में भी हार का सामना करना पड़ा।

हालांकि, पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा है कि वह भारत के दो या तीन मैच हारने से ज्यादा चिंतित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सबसे छोटे प्रारूप में टीम इंडिया का ग्राफ काफी अच्छा रहा है। रोहित शर्मा की टीम ने इस फॉर्मेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

टीम इंडिया की 2-3 हार से ज्यादा चिंतित नहीं हूं- गांगुली

इंडिया टुडे के हवाले से सौरव् गांगुली ने कहा कि, “भारत पिछले दो-तीन मैच हार गया है। लेकिन भारत का ग्राफ बहुत अच्छा है। कप्तान के रूप में रोहित शर्मा के ग्राफ को देखें। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। उनका विनिंग पर्सेंटेज 82 के आसपास है। उन्होंने लगभग 35 मैचों में कप्तानी की थी और केवल 3 या 4 हारे थे।

मुझे पता है कि रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ वास्तव में टीम के बारे में चिंतित हैं। मुझे उम्मीद है कि वे नागपुर में वापसी करेंगे। मैं 2 या 3 हार के बारे में बिल्कुल भी चिंतित नहीं हूं। उन्होंने एक टीम के साथ बात की, और उम्मीद है, वे जल्द ही वापसी करेंगे।”

गांगुली ने आगे कहा कि, “टीम इंडिया विश्व कप से कुछ हफ्ते पहले ऑस्ट्रेलिया जाएगी। मुझे उम्मीद है कि भारत अच्छा प्रदर्शन करेगा और वे टूर्नामेंट के लिए पर्याप्त रूप से तैयार हैं। विराट कोहली विश्व कप में भारत की टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। कोहली, रोहित, पंड्या सभी को अच्छा खेलना होगा। यह बहुत अच्छी खबर है कि विराट वापस फॉर्म में हैं। मुझे उम्मीद है कि यह जारी रहेगा।”

close whatsapp