ये क्या किया? वरुण चक्रवर्ती ने खुद खोल दी अपनी नई गेंद की पोल - क्रिकट्रैकर हिंदी

ये क्या किया? वरुण चक्रवर्ती ने खुद खोल दी अपनी नई गेंद की पोल

वरुण चक्रवर्ती ने अपनी गेंदबाजी में जोड़ा है नया वेरिएशन।

Varun Chakravarthy. (Photo Source: IPL/BCCI)
Varun Chakravarthy. (Photo Source: IPL/BCCI)

वरुण चक्रवर्ती उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें KKR टीम ने रिटेन किया था, अपनी फिरकी से वरुण चक्रवर्ती ने कई दिग्गजों को हैरान किया था और टीम को भी इस खिलाड़ी की अहमियत पता थी। जिसे देखते हुए KKR मैनजमेंट ने वरुण पर भरोसा जताया और उनकी फिटनेस से जुड़ी चीजों पर ज्यादा ध्यान ना देते हुए उन्हें रिटेन कर लिया। अब KKR के इस गेंदबाज ने एक बड़ा खुलासा किया है, जो एक नई गेंद से जुड़ा और ये खुलासा काफी दिलचस्प भी है।

वरुण चक्रवर्ती ने खोल दिए खुद की गेंदबाजी के सारे राज

टी-20 क्रिकेट में अब तेज गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजों की भी अहम भूमिका बन चुकी है, जहां ज्यादातर विदेशी बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजों के आगे फेल नजर आते हैं। वहीं वरुण चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरूआत बतौर मिस्ट्री स्पिनर की थी, जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया में भी जगह मिली थी। साथ ही इस मिस्ट्री स्पिनर ने टीम इंडिया के लिए 2021 का टी-20 वर्ल्ड कप खेला था, जिसमें उनका प्रदर्शन कुछ ठीक नहीं रहा था।

*वरुण चक्रवर्ती ने अपनी गेंदबाजी में जोड़ा है नया वेरिएशन।
*एक खास तरह की लेग स्पिन पर मैं कर रहा हूं काम- चक्रवर्ती।
*वरुण चक्रवर्ती के अनुसार वो इस गेंद पर 2 साल से काम कर रहे हैं।
*कुछ मैचों में मैंने ये गेंद डाली है और मुझे विकेट भी मिला-चक्रवर्ती।

बड़ा दिलचस्प है इस खिलाड़ी का सफर

वरुण चक्रवर्ती की क्रिकेटर बनने की कहानी काफी दिलचस्प है,जहां ये खिलाड़ी पहले आर्किटेक्ट की जॉब कर रहा और फिर वरुण का मन जॉब में नहीं लगा। जिसके बाद वो स्पिन गेंदबाज बन गए , सबसे पहले इस स्पिनर ने TNPL में शानदार प्रदर्शन किया था और फिर IPL में पंजाब की टीम ने पहली बार उन्हें खरीदा था। लेकिन साल 2020 के IPL में KKR से खेलते हुए वरुण ने सुर्खियों बटोरी थी और फिर उनकी टीम इंडिया में एंट्री हुई थी। लेकिन लगातार चोटिल होने के कारण वो टीम इंडिया में अपनी जगह नहीं बना पाए रहे हैं।

close whatsapp