जब जेमिमा रोड्रिगेज ने क्रिकेट से ब्रेक लेने का लिया था फैसला - क्रिकट्रैकर हिंदी

जब जेमिमा रोड्रिगेज ने क्रिकेट से ब्रेक लेने का लिया था फैसला

कई हफ्तों तक मैं घर में सही से सो भी नहीं पा रही थी। मुझे बुरे सपने आ रहे थे और एकदम से मैं रात के बीच में उठ जाती थी: जेमिमा रोड्रिगेज

Jemimah Rodrigues (Photo Source: Twitter)
Jemimah Rodrigues (Photo Source: Twitter)

साल 2022 भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिगेज के लिए काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा। लगातार खराब प्रदर्शन करने की वजह से उन्हें ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2022 जो कि न्यूजीलैंड में खेला गया था उससे बाहर कर दिया गया। शानदार टूर्नामेंट में भारतीय टीम मिताली राज की कप्तानी में अंक तालिका में 5वें स्थान पर रही थी और नॉकआउट मुकाबले के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी।

हालांकि जेमिमा रोड्रिगेज ने हार नहीं मानी और काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने महिला बिग बैश लीग और द हंड्रेड टूर्नामेंट में अपनी शानदार बल्लेबाजी से तमाम लोगों का दिल जीत लिया। वर्ल्ड कप और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम ने खराब प्रदर्शन किया और इसके बाद जेमिमा की टीम में वापसी हुई। उन्होंने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की जिसकी वजह से भारतीय टीम ने इस बेहतरीन टूर्नामेंट में रजत पदक अपने नाम किया।

हालांकि भारतीय बल्लेबाज ने अपने उस समय को याद किया जब उन्होंने अपने पिता से कह दिया था कि अब वो क्रिकेट से थोड़े समय के लिए बाहर रहना चाहती है। उन्होंने इस बात का खुलासा भारत के पूर्व कोच डब्लूवी रमन के साथ उनके टॉक शो ‘Wednesday With WV’ में किया। उन्होंने बताया कि वो क्रिकेट को लेकर काफी कुछ सोच रही थी जिसकी वजह से उनके मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा था और इसी वजह से उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया।

मैंने ब्रेक लेकर अपने परिवार वालों के साथ समय बिताया: जेमिमा रोड्रिगेज

जेमिमा रोड्रिगेज ने इस इंटरव्यू में कहा कि, ‘कभी ऐसे दिन होते हैं खास तौर पर पिछले साल जब मुझे टीम से बाहर कर दिया गया था, मुझे लगता है कि उस समय आपके परिवार वालों के अलावा कोई भी आपको नहीं समझ सकता है। जब मैं अपने खराब फॉर्म से जूझ रही थी तब मुझे वनडे वर्ल्ड कप से भी बाहर कर दिया गया। मैं घर में खुद को समझ नहीं पा रही थी और यह बात सबको पता थी। मैं बस उनके सामने एक झूठी जेम बनी हुई थी। मैं सबको ऐसा दिखाती थी कि मैं बहुत खुश हूं लेकिन अंदर ही अंदर में अपने आप को दर्द दे रही थी।

क्रिकेट कुछ ऐसा है जिसको मैं सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। वर्ल्ड कप में खेलना मेरा सपना है और यह दोनों चीजें उस समय नहीं हुई। कई हफ्तों तक मैं घर में सही से सो भी नहीं पा रही थी। मुझे बुरे सपने आ रहे थे और एकदम से मैं रात के बीच में उठ जाती थी। मुझे याद है एक दिन मैं मेरी मम्मी और पापा हम तीनों साथ में घर में बैठे हुए थे और एक दूसरे को खुश करना चाह रहे थे जिससे हम लोग एक दूसरे को संभाल सके।’

जेमिमा रोड्रिगेज ने आगे कहा कि, ‘ मैं इसके बाद पूरी तरह से टूट गई हो और मैंने अपने पापा को बोला कि अब मुझे क्रिकेट से कुछ दिनों के लिए ब्रेक लेना है। मेरे पिताजी भी रोने लगे। बता दूं मेरे पापा कभी नहीं रोते हैं। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं अपनी बेटी को इस हालत में नहीं देख सकता हूं। इसके बाद मेरी मां भी पूरी तरह से टूट गई। इन दोनों ने मुझे काफी मजबूत बनाया है। हमने ब्रेक लिया और फैमिली समय एक साथ बिताया जो मुझे काफी अच्छा लगा।’

close whatsapp