उन्हें विकेटकीपर के तौर पर ज्यादा श्रेय नहीं मिलता है- स्टीफन फ्लेमिंग ने दिया धोनी को लेकर बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

उन्हें विकेटकीपर के तौर पर ज्यादा श्रेय नहीं मिलता है- स्टीफन फ्लेमिंग ने दिया धोनी को लेकर बड़ा बयान

स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि, मुझे नहीं लगता है कि उन्हें विकेट कीपिंग के लिए पर्याप्त क्रेडिट मिलता है।

Stephen Fleming And MS Dhoni (Photo Source: Twitter)
Stephen Fleming And MS Dhoni (Photo Source: Twitter)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि, उन्हें विकेटकीपर के तौर पर ज्यादा श्रेय नहीं मिलता है। दरसअल शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में CSK की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर 7 विकेट से जीत दर्ज की।

बता दें इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना लिया। दरअसल वह टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक कैच पकड़ने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के नाम था। अब वहीं यह रिकॉर्ड धोनी के नाम दर्ज हो गया है।

मुझे नहीं लगता है कि उन्हें विकेट कीपिंग के लिए पर्याप्त क्रेडिट मिलता है- स्टीफन फ्लेमिंग 

वहीं धोनी के शानदार विकेटकीपिंग के बारे में बात करते हुए स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि, मुझे नहीं लगता है कि उन्हें विकेट कीपिंग के लिए पर्याप्त क्रेडिट मिलता है। ईमानदारी से कहूं तो वह एक मल्टी टैलेंटेड खिलाड़ी हैं और स्टंप के पीछे वह मास्टर हैं।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि, उनके द्वारा की जाने वाली बाकि चीजों के आगे उनकी कीपिंग पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता है। आज एक अच्छा उदाहरण था और मुझे लगता है कि इसे टीवी पर हाईलाइट किया गया। इसके साथ ही स्टीफन फ्लेमिंग ने डेवोन कॉनवे के बारे में बात करते हुए कहा कि, उनकी बल्लेबाजी वैसी थी जैसी हम उम्मीद करते हैं।

उन्होंने कहा कि, वह अक्सर सोचते रहते हैं कि वह फॉर्म से बाहर हैं लेकिन वह हमेशा रन बनाते रहते हैं। आज उनका अर्धशतक देखने लायक था। खासकर मार्को जेनसेन के खिलाफ वह ओवर जिसमे उन्होंने शानदार बल्लेबजी की। वह वास्तव में टैलेंटेड हैं और दूसरी बात यह कि वह सही जगह पर हैं और  ऋतुराज गायकवाड के साथ अच्छा कॉम्बिनेशन है।

close whatsapp