रवींद्र जडेजा माही भाई से बिल्कुल भी नाराज नहीं थे वो बस…: अंबाती रायडू ने दिया बड़ा बयान
अंबाती रायडू के मुताबिक जडेजा को कभी भी महेंद्र सिंह धोनी से कोई भी परेशानी नहीं थी।
अद्यतन - Jul 25, 2023 4:35 pm

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के मध्य में रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी से हटा दिया गया था जिसके बाद ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही थी कि अनुभवी ऑलराउंडर और महेंद्र सिंह धोनी के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही है। रवींद्र जडेजा ने कहा कि वो चोटिल हैं और उन्होंने टीम को छोड़ने का फैसला किया और चेन्नई सुपर किंग्स से संबंधित कई पोस्ट को सोशल मीडिया से डिलीट भी कर दिया।
ऐसी भी रिपोर्ट सामने आ रही थी कि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर नहीं आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यही नहीं इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ रवींद्र जडेजा ने ही विजयी रन जड़कर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
इस पूरी चीज को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने बड़ा खुलासा किया है। अंबाती रायडू के मुताबिक जडेजा को कभी भी महेंद्र सिंह धोनी से कोई भी परेशानी नहीं थी। उन्होंने यह भी जडेजा और वो खुद आज जहां भी है वो धोनी की वजह से ही है।
यह भी पढ़े: इशान किशन को वर्ल्ड कप में खेलते हुए नहीं देखना नहीं चाहते आकाश चोपड़ा, कहा- क्या वह सच में आगे हैं…?
अंबाती रायडू ने बिहाइंडवुड्सटीवी के यूट्यूब चैनल में कहा कि, ‘मुझे नहीं लगता कि जडेजा माही भाई से नाराज थे। वो इसलिए गुस्सा थे क्योंकि टीम उनके साथ अच्छा नहीं कर रही थी। उस साल किसी भी खिलाड़ी का प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा था। धोनी भाई की वजह से आज चेन्नई सुपर किंग्स इस स्तर में है और जडेजा भी आज जो कुछ भी हैं उनकी वजह से ही है। धोनी भाई इस चीज से बहुत ही खुश होंगे कि उन्होंने जिस खिलाड़ी को इतना कुछ सिखाया उसने पिछले सीजन के फाइनल में चेन्नई टीम को जीत दिलाई।’
ऋतुराज चेन्नई सुपर किंग्स के भविष्य के कप्तान हो सकते हैं: अंबाती रायडू
ऋतुराज गायकवाड को लेकर अंबाती रायडू ने आगे कहा कि, ‘अगर भविष्य की बात की जाए तो मुझे लगता है ऋतुराज गायकवाड चेन्नई सुपर किंग्स के भविष्य के कप्तान हो सकते हैं। उनके पास टीम की कमान को संभालने की क्वालिटी है। अगर धोनी भाई उन्हें एक साल में अच्छी तरह से चीजें सिखा देते हैं तो वो आने वाले 7 से 8 साल या 10 सालों तक टीम की कप्तानी कर सकते हैं। ऋतुराज काफी अच्छे खिलाड़ी हैं और काफी टैलेंटेड भी। मुझे उससे बहुत उम्मीदें हैं।’