'इस्तीफा देने का कोई मतलब नहीं' - Asian Games 2026 में नाकामी के बाद कप्तानी छोड़ने को तैयार नहीं लिटन दास

‘इस्तीफा देने का कोई मतलब नहीं’ – Asian Games 2026 में नाकामी के बाद कप्तानी छोड़ने को तैयार नहीं लिटन दास

3 अक्टूबर, शनिवार को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 63 रनों से करारी शिकस्त दी।

Litton Das Refuses to Step Down as Captain Following Bangladesh's Asian Games Medal Miss (image via X)
Litton Das Refuses to Step Down as Captain Following Bangladesh’s Asian Games Medal Miss (image via X)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान लिटन दास ने एशियन गेम्स 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद कप्तानी छोड़ने से इनकार कर दिया है; इन खेलों में राष्ट्रीय टीम टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार कोई मेडल नहीं जीत पाई।

3 अक्टूबर, शनिवार को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 63 रनों से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए, श्रीलंका ने थरिंदु रत्नायके की आक्रामक 65 रनों की पारी की बदौलत अपने 20 ओवरों में 9 विकेट पर 165 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

बांग्लादेश की रन चेज में लड़खड़ा गई और 17.3 ओवरों में 102 रनों पर ही सिमट गई। नसुम अहमद ने 26 रन बनाकर टीम के लिए कुछ उम्मीद जगाई, जबकि टॉप ऑर्डर बुरी तरह नाकाम रहा। दास खुद नुवान तुषारा की यॉर्कर पर बिना खाता खोले आउट हो गए; इस टूर्नामेंट में खेले गए दो मैचों में उनका कुल स्कोर सिर्फ 2 और 0 रहा।

क्रिकबज के अनुसार दास ने कहा, “मुझे लगता है कि हमने शुरुआती 8 ओवरों में बहुत अच्छी गेंदबाजी की। फिर आपने देखा कि [रत्नायके] ने इस विकेट पर किस तरह के शॉट्स खेले; यह बहुत मुश्किल था।”

मैं इस्तीफा नहीं देना चाहता – दास

दास ने कहा, “मैं इस्तीफा नहीं देना चाहता। क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। कभी दिन अच्छा होता है, तो कभी बुरा। ऐसे में इस्तीफा देने का कोई मतलब नहीं है। यह सामान्य बात है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं एक बड़ा लक्ष्य लेकर आया था। जब मैं उसे पूरा नहीं कर पाता तो सभी को बुरा लगता है और यह स्वाभाविक है। लेकिन एक टीम के तौर पर हमने पास्ट में बहुत कुछ दिया है। मुझे लगता है कि हम भविष्य में भी ऐसा ही करेंगे। हम फिर से इसके लिए कोशिश करेंगे।”

मैदान पर मिले नतीजों के अलावा, दास ने टीम होटल से बिना इजाजत बाहर जाने की खबरों के बाद अपने खिलाड़ियों का बचाव भी किया। उन्होंने बताया कि ऑर्गनाइजर की तरफ से प्रैक्टिस की खराब सुविधाओं और सही खाना न मिलने की वजह से खिलाड़ियों के पास कॉम्पीटीशन के दौरान जरूरी पोषण और एनर्जी बनाए रखने के लिए बाहर जाने के अलावा कोई चारा नहीं था।

यह भी पढ़ें – Asian Games 2026: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड किया ध्वस्त

close whatsapp