टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग को बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं! - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग को बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं!

सहवाग का कहना है कि अगले वर्ल्ड कप के लिए टीम में कुछ अहम बदलाव होने चाहिए।

Virender Sehwag & Team India (Photo Source: Getty Images)
Virender Sehwag & Team India (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के बाद बाहर हो गई है। इस हार के बाद कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने ICC इवेंट में एक और निराशाजनक अभियान पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसी कड़ी में अब नया नाम पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का जुड़ गया है। सहवाग 2024 T20 WC में कुछ मौजूदा भारतीय खिलाड़ियों को नहीं देखना चाहते हैं।

पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ने टीम की मानसिकता के बारे में बात करने से परहेज किया लेकिन 2007 की टी-20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम का उदाहरण दिया जिसमें टीम में कई युवा चेहरे थे। सहवाग का मानना है कि एक युवा टीम अगले विश्व कप में कम उम्मीदों के साथ बेहतर प्रदर्शन करेगी और एक ऐसी टीम होगी जो देश को एक नए युग में ले जाएगी।

टीम इंडिया की हार के बाद सहवाग का एक और तीखा बयान

क्रिकबज के हवाले से वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि, “मैं माइंडसेट और बाकी चीजों की बात तो नहीं करूंगा लेकिन मैं इस टीम में कुछ बदलाव जरूर चाहूंगा। मैं कुछ चेहरों को अगले वर्ल्ड कप में बिल्कुल नहीं देखना चाहूंगा। टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में हमने देखा था कि दिग्गज खिलाड़ी उस वर्ल्ड कप में नहीं गए थे। युवाओं का एक झुंड गया, जिससे किसी को उम्मीद नहीं थी। मैं चाहूंगा कि अगले वर्ल्ड कप के लिए इसी तरह की टीम चुनी जाए।”

सहवाग ने कहा कि, टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं की नई टीम को मौजूदा टी-20 सेटअप से कुछ बड़े खिलाड़ियों को बाहर करने का कड़ा फैसला लेने की जरूरत है। पूर्व क्रिकेटर ने किसी के नाम का खुलासा नहीं किया, लेकिन भारतीय सलामी बल्लेबाजों केएल राहुल और रोहित शर्मा के खराब प्रदर्शन ने उन्हें टूर्नामेंट के अगले संस्करण से बाहर होने का संभावित दावेदार बना दिया है। दो बार के विश्व कप विजेता को लगता है कि अगर टीम 2024 के विश्व कप में इसी खिलाडियों के साथ गई, तो परिणाम समान होगा।

सहवाग ने आगे कहा कि, “मैं अगले वर्ल्ड कप में उन सीनियर्स को नहीं देखना चाहूंगा जिन्होंने इस बार अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। मैं उम्मीद करता हूं कि, चयनकर्ता भी इसी तरह के कोई फैसला लेंगे. लेकिन समस्या यह है कि क्या अगले वर्ल्ड कप तक यही सिलेक्टर्स रहेंगे? तब नई सिलेक्शन पैनल होगी, नया मैनजमेंट होगा, नई अप्रोच होगी तो क्या वे बदलाव करेंगे? लेकिन एक बात साफ है, अगर अगले वर्ल्ड कप में भी यही टीम इसी अप्रोच से उतरेगी तो नतीजा भी यही रहेगा।”

close whatsapp