मैंने अपने सबसे अच्छे साथी को खो दिया- माइकल क्लार्क ने अपने दादा के निधन के बाद शेयर किया इमोशनल पोस्ट
माइकल क्लार्क ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमे वह अपने दादा के ताबूत के पास खड़े नजर आएं।
अद्यतन - मार्च 28, 2023 12:23 अपराह्न

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क के दादा का हाल ही में निधन हो गया। जाहिर तौर पर वह अपने दादा के निधन से वह काफी दुखी नजर आए और इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया। उनके इस पोस्ट पर फैंस और उनके करीबी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
बता दें सोमवार को माइकल क्लार्क ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमे वह अपने दादा के ताबूत के पास खड़े नजर आएं। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन लिखा कि, कभी भी आसान नहीं होता है। अपने दादाजी के रूप में मैंने एक बहुत अच्छे साथी को खो दिया। बेहद कठिन समय पर इतने प्यार से घिरे होने पर मैं खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं। RIP POP।
यहां देखिए माइकल क्लार्क का वो पोस्ट
उनके इस पोस्ट पर लैरी एम्दुर ने कमेंट कर लिखा कि, इस खबर को सुनकर दुख हुआ दोस्त। आपको और परिवार के लिए बेहतर का कामना करती हूं। वहीं स्पोर्ट्स प्रेजेंटर एरिन हॉलैंड ने लिखा कि, आपके बारे में सोच रहा हूं। मॉडल लौरा कॉर्टन ने भी कमेंट कर लिखा कि, सुनकर बहुत दुख हुआ। इन सबके अलावा ओलंपियन ग्रांट हैकेट, ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉलर वेदरन जांजेटोविक और पूर्व क्रिकेटर डेमियन मार्टिन ने भी संवेदना व्यक्त की है।
बता दें माइकल क्लार्क 2011 और 2015 के बीच टेस्ट और एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की। इतना ही नहीं उन्होंने 2015 वर्ल्ड कप में भी टीम का नेतृत्व किया। साथ ही 2010 में टी20 टीम का भी नेतृत्व किया। दरअसल माइकल क्लार्क सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते हैं। उन्होंने इससे पहले जनवरी में एक पोस्ट शेयर की थी। हालांकि वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण काफी सुर्खियों में रहें।
बता दें उनकी गर्लफ्रेंड ने उनपर धोखा देने का आरोप लगाया था। जिसको लेकर वह काफी चर्चा में रहें। तब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। दरअसल उस क्लिप में क्लार्क को शर्टलेस देखा गया था और उनकी गर्लफ्रेंड को उन पर चिल्लाते और उन्हें थप्पड़ मारते देखा गया।