IPL 2023 कोहली-गंभीर विवाद के बाद विराट को मैसेज भेजने वाली घटना पर आगा सलमान ने दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023 कोहली-गंभीर विवाद के बाद विराट को मैसेज भेजने वाली घटना पर आगा सलमान ने दिया बड़ा बयान

सलमान ने कोहली को मैदान पर शांत रहने वाला मैसेज भेजा था। 

IND vs PAK (Image Credit- Twitter X)
IND vs PAK (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान के ऑलराउंडर खिलाड़ी आगा सलमान (Agha Salman) ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को एक बार इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था। बता दें कि यह मैसेज आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुए मैच में कोहली व गंभीर के बीच हुए विवाद के बाद देखने को मिला था।

तो वहीं आगा सलमान द्वारा विराट कोहली को मैसेज भेजने की घटना को पाकिस्तानी खिलाड़ी इमाम उल हक ने भी एक मीडिया इंटरव्यू में कही थी। बता दें कि सलमान ने कोहली को आईपीएल विवाद के बाद मैदान पर शांत रहने वाला कोई एक मैसेज भेजा था।

तो वहीं अब सलमान ने विराट कोहली को मैसेज भेजने को लेकर बड़ा बयान दिया है। सलमान ने कहा है कि उनसे यह मैसेज वाली बात शादाब खान को बताना सबसे बड़ी गलती साबित हुई थी।

आगा सलमान ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि आईपीएल में कोहली-गंभीर के विवाद के बाद विराट को मैसेज भेजने को लेकर, आगा सलमान ने एनडीटीवी के हवाले से कहा- मेरे मन में विराट कोहली के लिए बहुत सम्मान है, मुझे नहीं लगता कि दुनिया में कोई भी क्रिकेट फैन ऐसा होगा जो उनका सम्मान नहीं करता।

मैंने उसे टेक्स्ट मैसेज किया था, मैं आपको पूरी जानकारी नहीं बताने जा रहा हूं बल्कि सिर्फ शुरुआत बताऊंगा। इसकी शुरुआत ‘विराट भाई’ से हुई, जब उनका गौतम गंभीर से झगड़ा हुआ था (आईपीएल 2023 के दौरान) तो मैंने उन्हें मैसेज किया था।

सलमान ने आगे कहा- इस मैसेज में ऐसा कुछ भी नहीं था जिससे कि लोगों को कुछ भी बुरा लगे। मैंने गलती से शादाब खान को कोहली को मैसेज भेजने के बारे में बता दिया। आपने एशिया कप 2023 के दौरान विराट, मेरा और शादाब का एक वीडियो देखा है, जिसमें हम तीनों एक साथ खड़े थे।

इस दौरान मैंने विराट को कहा कि मैंने तुम्ह एक मैसेज भेजा है, तो वे थोड़ हंसे और मुझसे कहा है कि हो सकता है वे मैसेज को ना देख पाए हों, क्योंकि उन्हें एक दिन में हजारों मैसेज मिलते हैं।

close whatsapp