'यह काफी रोमांचक फॉर्मेट है'- वनडे क्रिकेट को लेकर बोले शिखर धवन - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘यह काफी रोमांचक फॉर्मेट है’- वनडे क्रिकेट को लेकर बोले शिखर धवन

टेस्ट और टी-20 की तरह वनडे क्रिकेट भी रोमांचक है। मुझे वास्तव में यह पसंद है- धवन

Shikhar Dhawan (Photo Source: Twitter/BCCI)
Shikhar Dhawan (Photo Source: Twitter/BCCI)

शिखर धवन पिछले कुछ सालों से वनडे क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि, वनडे क्रिकेट के अस्तित्व को लेकर उठ रहे तमाम बातों के बावजूद वह अभी भी इस फॉर्मेट को खेलना पसंद करते हैं। दरअसल हाल ही में इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में टेस्ट और T20I पर अपना ध्यान केंद्रित करने के लिए वनडे क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको चौंका दिया था। इसके बाद इस फॉर्मेट को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे थे।

धवन ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में भारत का नेतृत्व किया और भारतीय टीम सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। धवन को आगामी जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी कप्तान बनाया गया है। हालांकि, वह आईपीएल में लगातार स्कोर करने के बावजूद जुलाई 2021 से T20I टीम का हिस्सा नहीं हैं। इसी बीच शिखर धवन ने वनडे क्रिकेट के अस्तित्व को लेकर अपनी राय रखी।

वनडे क्रिकेट काफी रोमांचक फॉर्मेट है- शिखर धवन

धवन ने एकदिवसीय क्रिकेट के बारे में कुछ अच्छी बातों का उल्लेख किया। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान शिखर धवन ने कहा कि, “मुझे वास्तव में एकदिवसीय क्रिकेट खेलने में मज़ा आता है। यह एक कला है और इसमें अभी भी आकर्षण है। मुझे इसे खेलना पसंद है। जिस तरह टेस्ट और टी-20 के अपने मूल्य हैं, उसी तरह वनडे क्रिकेट भी रोमांचक है। मुझे वास्तव में यह पसंद है।”

धवन ने यह भी कहा कि वह भारतीय T20I टीम में अपनी वर्तमान स्थिति के बारे में अनिश्चित महसूस करते हैं, लेकिन आगे चलकर उन्हें जिस भी प्रारूप में मौका मिलेगा, वहां वो खेलना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि, “मैं ईमानदारी से इसके बारे में नहीं जानता, शायद यह कारण हो सकता है।

मैं इसके बारे में गहराई में नहीं जाना चाहता… मैंने लंबे समय से भारत के लिए टी-20 नहीं खेला है, मुझे नहीं पता कि मैं खुद को कहां देखता हूं। मुझे बस जो भी मौका मिलता है मैं उसका लाभ उठाने की कोशिश करता हूं। आईपीएल हो, घरेलू क्रिकेट हो या वनडे, मैं सिर्फ अच्छा करना चाहता हूं और यही मेरे नियंत्रण में है।”

close whatsapp