क्या सचिन तेंदुलकर होंगे BCCI के अगले अध्यक्ष? जानें क्या कहा क्रिकेट के भगवान ने

इस समय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष रॉजर बिन्नी हैं।

Advertisement

Sachin Tendulkar (Pic Source-twitter)

इस समय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष रॉजर बिन्नी हैं। इससे पहले इस पद में सौरव गांगुली भी रह चुके हैं। सौरव गांगुली की बात की जाए तो उन्होंने BCCI अध्यक्ष का पद अक्टूबर 2019 को हासिल किया था। वो 35वें BCCI अध्यक्ष थे।

Advertisement
Advertisement

गांगुली को भारत के सबसे सफल कप्तानों में भी गिना जाता है। हालांकि 3 साल इस पद में रहने के बाद पिछले साल भारत के पूर्व ऑलराउंडर रॉजर बिन्नी को BCCI अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वो 36वें अध्यक्ष बने।

बता दें, जब गांगुली BCCI अध्यक्ष थे तब उनके दो पूर्व टीम के साथियों को भी प्रमोशन दिया गया था। राहुल द्रविड़ जो उस समय राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के चीफ थे उन्हें भारतीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। द्रविड़ को रवि शास्त्री की जगह दी गई जो उनसे पहले टीम के मुख्य कोच थे। वहीं वीवीएस लक्ष्मण को NCA का चीफ बना दिया गया। उस समय ऐसी खबरें भी सामने आ रही थी कि भारत के पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को भी BCCI का कोई बड़ा पद मिल सकता है।

हालांकि ऐसा देखने को नहीं मिला। हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने इस पर चुप्पी तोड़ी और बताया कि क्या वो BCCI में किसी पद पर रहना चाहेंगे या नहीं। तेंदुलकर ने बहुत ही अलग तरीके से इसका जवाब दिया।

मैंने ज्यादा तेज गेंदबाजी नहीं की है: सचिन तेंदुलकर

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में सचिन तेंदुलकर ने कहा कि, ‘देखिए, मैंने ज्यादा तेज गेंदबाजी नहीं की है। गांगुली अभी भी खुद को सबसे पहले रखते हैं। मुझे याद है जब उन्होंने टोरंटो में विकेट लिया था। वो खुद से कह रहे थे कि अगर मैंने थोड़ी और मेहनत की तो मैं 140 की गति से भी गेंदबाजी कर सकता हूं। मैंने कहा हां जरूर। उन्होंने दो दिन तक अभ्यास किया और उनकी पीठ ने जवाब दे दिया। उसके बाद उन्होंने कभी नहीं कहा कि मैं 140 की गति से गेंद फेंक पाऊंगा।’

सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए तो कई रन बनाए हैं लेकिन कोचिंग के मामले में उनको ज्यादा अनुभव नहीं है। वो सिर्फ मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में रहे थे। फिलहाल पूर्व खिलाड़ी की मानें तो वो BCCI में किसी भी पद के लिए अपना नाम कभी नहीं देंगे।

Advertisement