भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज-
IPL 2025: आगामी सीजन में MI के लिए तिलक वर्मा और रोहित शर्मा करेंगे ओपनिंग, पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बड़ा दावा!
24 और 25 नवंबर को आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन जेद्दा में आयोजित किया गया था, जिसमें मुंबई इंडियंस ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों पर बोली लगाई और उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।
अद्यतन - Nov 26, 2024 6:54 pm

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए मुंबई इंडियंस पूरी तरह से तैयार है। 24 और 25 नवंबर को IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन जेद्दा में आयोजित किया गया था, जिसमें मुंबई इंडियंस ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों पर बोली लगाई और उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।
हाल ही में मोहम्मद कैफ ने मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI को लेकर अपना पक्ष रखा है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी के मुताबिक आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस टीम की ओपनिंग रोहित शर्मा और तिलक वर्मा को करते हुए देखा जा सकता है, जबकि विल जैक्स के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
मोहम्मद कैफ ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि, ‘विल जैक्स को नीचे आकर बल्लेबाजी करनी होगी। मैं तिलक वर्मा और रोहित शर्मा को इस बार ओपनिंग करते हुए देख रहा हूं। सूर्यकुमार यादव नंबर तीन पर खेलने उतरेंगे क्योंकि उन्हें हमेशा ही इसी क्रम में खेलते हुए देखा गया है। हार्दिक पांड्या नंबर पांच पर बल्लेबाजी कर सकते हैं और उसके बाद आप विल जैक्स को देखेंगे। टीम में नमन धीर भी हैं। रॉबिन मिंज भी धाकड़ युवा बल्लेबाज हैं।’
टीम का गेंदबाजी लाइनअप भी काफी मजबूत है: मोहम्मद कैफ
मोहम्मद कैफ ने इसके बाद मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी लाइनअप को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। पूर्व खिलाड़ी के मुताबिक, मुंबई इंडियंस के पास आगामी सीजन में काफी अच्छे गेंदबाज हैं और उनका बॉलिंग यूनिट धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकता है।
मोहम्मद कैफ ने कहा कि, ‘एक या दो खिलाड़ियों को हटाकर सभी मैच विनर है। टीम का गेंदबाजी लाइनअप भी काफी अच्छा है। दीपक चाहर काफी अच्छी गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने चेन्नई की ओर से हमेशा ही बेहतरीन गेंदबाजी की है। इसके बाद आप ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह को साथ में गेंदबाजी करते हुए देखेंगे। हार्दिक पांड्या भी गेंदबाजी कर सकते हैं। मुंबई टीम के लिए उनका स्पिन गेंदबाजी अटैक कमजोरी है। हालांकि, मिचेल सैंटनर के रहने से यह पक्ष भी थोड़ा मजबूत हो गया है। कागज में मुंबई इंडियंस काफी मजबूत टीम है।’
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो