2023 वर्ल्ड कप के लिए आईपीएल के अनुभव को लेकर जोफ्रा आर्चर का बयान भारतीय फैंस को कर सकता है निराश - क्रिकट्रैकर हिंदी

2023 वर्ल्ड कप के लिए आईपीएल के अनुभव को लेकर जोफ्रा आर्चर का बयान भारतीय फैंस को कर सकता है निराश

जोफ्रा आर्चर ने आईपीएल में इंग्लैंड के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बात की।

Jofra Archer (Pic Source-Twitter)
Jofra Archer (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के कारण दुनिया भर के खिलाड़ियों को भारतीय परिस्थितियों में खेलने का अनुभव मिल पा रहा है, जो उन्हें आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में मदद कर सकता है।

हालांकि, जोफ्रा आर्चर को नहीं लगता कि आईपीएल 2023 में खेलने का अनुभव इंग्लैंड को वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बहुत ज्यादा मदद कर सकता है, जब वे भारत में अक्टूबर-नवंबर अपने खिताब का बचाव करेंगे। तेज गेंदबाज ने यह भी कहा इंग्लैंड क्रिकेट टीम सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया में कहीं भी खेल सकती है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर, सैम करन, मोईन अली, जोफ्रा आर्चर और लियम लिविंगस्टोन जैसे खिलाड़ी वर्तमान में आईपीएल 2023 में विभिन्न फ्रेंचाइजियों के लिए खेल रहे हैं।

हम 2023 वर्ल्ड कप में अपना सर्वश्रेष्ठ शॉट देने जा रहे हैं: जोफ्रा आर्चर

जोफ्रा आर्चर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के हवाले से कहा: ‘मैंने साल के अंत में भारत में कभी नहीं खेला। हमें नहीं पता कि विकेट अलग होंगे या नहीं, लेकिन हमारे पास वह सारी जानकारी होगी, जो हमें पहले से चाहिए। मुझे लगता है कि हमारे खिलाड़ी सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया में कहीं भी खेल सकते हैं।

मैं आपको यह निश्चित रूप से बता सकता हूं कि हम आगामी 2023 वर्ल्ड कप में अपना सर्वश्रेष्ठ शॉट देने जा रहे हैं। कभी-कभी टूर्नामेंट आपके पक्ष में नहीं होते हैं, लेकिन कभी-कभी आपको बस थोड़ी सी किस्मत की जरूरत होती है, और सब आपके पक्ष में होता है।’

इस बीच, इंग्लैंड के खिलाड़ियों को पहले इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने की अनुमति नहीं थी, लेकिन अब ECB अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलकर अनुभव हासिल करने के लिए उन्हें बढ़ावा देता है। जोफ्रा आर्चर ने आगे कहा: ‘जब ECB इंग्लैंड के खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की अनुमति नहीं देता था, तब से अभी समय बहुत बदल गया है। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने पिछले चार वर्षों में आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया है।

जोस बटलर की क्या ही बात करें, मुझे ऐसा कोई सीजन याद नहीं है जब उन्होंने एक सीजन में 700 रन नहीं बनाए हैं! सभी प्लेयर्स वास्तव में अच्छा कर रहे हैं। हम आईपीएल 2023 पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं, और उम्मीद है कि हम इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ियों को भविष्य में आईपीएल में खेलने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।’

close whatsapp