'मुझे लगा कि वो फ्लाइट कभी लैंड नहीं करेगी'- रवि अश्विन ने टीम इंडिया की एक डरावनी जर्नी को किया याद - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मुझे लगा कि वो फ्लाइट कभी लैंड नहीं करेगी’- रवि अश्विन ने टीम इंडिया की एक डरावनी जर्नी को किया याद

ऑफ स्पिनर अश्विन ने ये सभी बातें एक वेब सीरीज के ट्रेलर लॉन्च के दौरान बताया।

Ravichandran Ashwin. (Photo Source: Twitter/BCCI)
Ravichandran Ashwin. (Photo Source: Twitter/BCCI)

भारत के शानदार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 2020/21 के अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान डरावनी उड़ान की घटना के बारे में खुलासा किया है।। यह एक प्रतिष्ठित सीरीज थी क्योंकि भारत बेहतरीन टेस्ट टीमों में से एक के रूप में सामने आया। इस सीरीज में भारत ने इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज करने के लिए मेजबान टीम को 2-1 से हराकर कंगारू सरजमीं पर लगातार दूसरी जीत हासिल की।

इसी सीरीज के दौरान जब भारतीय टीम न्यू ईयर टेस्ट मैच के लिए मेलबर्न से सिडनी के लिए उड़ान भर रही थी, तो उनकी फ्लाइट आंधी से टकरा गई और वहां का माहौल काफी डरावना हो गया था। अश्विन ने वूट सिलेक्ट की आने वाली डॉक्यूमेंट्री ‘बंदों में था दम’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान की अपनी उस जर्नी को याद किया और बताया कि यह सफर उनके और टीम के लिए कितना डरावना था।

दिग्गज क्रिकेटर अश्विन ने बताया, “हम सिडनी के लिए उड़ान भर रहे थे और फ्लाइट के दौरान आंधी आ गई। यह इतना डरावना था कि एक पल के लिए मुझे लगा कि फ्लाइट कभी लैंड नहीं करेगी।” ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में सफलतापूर्वक लैंड करने के बाद अश्विन ने इस घटना के बारे में ट्वीट भी किया था। उन्होंने उस ट्वीट में लिखा था, “मेलबर्न से सिडनी एक तूफान के बीच उड़ान!।”

2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया पर भारत की जीत पर आधारित वेब सीरीज जल्द ही रिलीज होने वाली है

आगामी वेब सीरीज बंदों में था दम का निर्देशन दिग्गज निर्देशक नीरज पांडे ने किया है और यह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया पर भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। इस सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों की भावनाओं को दर्शाया गया है। इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम 36 रनों पर ऑलआउट हो गई थी लेकिन इसके बाद शानदार वापसी करते हुए सीरीज को अपने नाम किया था।

मेजबान टीम द्वारा सीरीज का पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद, भारत ने दूसरा मैच जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और फिर सिडनी में तीसरा मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। अंतिम टेस्ट मैच, जो ब्रिस्बेन के गाबा में खेला गया था, यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण था, भारत ने इस टेस्ट मैच में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था।

close whatsapp