'मैं मैनेजर को कॉल करने वाला था...'- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अफगानिस्तान की हार को लेकर Asghar Afghan का बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मैं मैनेजर को कॉल करने वाला था…’- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अफगानिस्तान की हार को लेकर Asghar Afghan का बड़ा बयान

क्रिकट्रैकर से बातचीत के दौरान असगर अफगान ने अपने इंटरनेशनल करियर और वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के प्रदर्शन को लेकर बातें की है। 

IND vs AUS Asghar Afghan (Photo Source: Getty Images)
AFG vs AUS Asghar Afghan (Photo Source: Getty Images)

Asghar Afghan: ICC ODI World Cup 2023 खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान भारत को 6 विकेट से शिकस्त देकर ट्रॉफी अपने नाम की। वर्ल्ड कप के बाद लीजेंड्स लीग क्रिकेट का दूसरा सीजन भारत में शुरू हो चुका है। अफगानिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी असगर अफगान लीजेंड्स लीग क्रिकेट में अर्बनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में क्रिकट्रैकर से बातचीत के दौरान असगर अफगान (Asghar Afghan) ने अपने इंटरनेशनल करियर और वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के प्रदर्शन को लेकर बातें की है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच को लेकर Asghar Afghan ने कही बड़ी बात

अफगानिस्तान वर्ल्ड कप 2023 सेमीफाइनल में तो नहीं पहुंच पाई, लेकिन 8 अंकों के साथ टूर्नामेंट को खत्म कर टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने के लिए क्वालीफाई हो गई है। वर्ल्ड कप 2023 में 8वां मुकाबला अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 291 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम मुसीबत में नजर आई, कंगारूओं ने 91 के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिया था।

लेकिन फिर अफगानी टीम विकेट नहीं निकाल पाई और ग्लेन मैक्सवेल ने 201 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को 3 विकेट से जीत दिलाई थी। उस मैच में अफगानिस्तान के प्रदर्शन को लेकर बात करते हुए असगर अफगान (Asghar Afghan) ने क्रिकट्रैकर को बताया कि,  राशिद-मुजीब के ओवर बचा कर रखने चाहिए थे, खासकर राशिद जो कभी भी मैच जीतवा सकता है।

मैं मैनेजर को कॉल करने वाला था- असगर अफगान

असगर अफगान (Asghar Afghan) ने आगे बताया,  ‘जब 90 रन ऑस्ट्रेलिया को चाहिए था, मैक्सवेल इंजर्ड हो गए, उन्हें क्रैंप आ रहे थे। इस वक्त दिल ऐसा कर रहा था मैनेजकर को कॉल करूं और वो कैप्टन और कोच को बताएं कि वो अपना पैर नहीं हिला सकता है और तुम उसको बॉडी पर गेंद फेंक रहे हो। प्लान चैक कर लो थर्ड मैन, पॉइंट, मिड ऑन, मिड ऑफ, मिड विकेट पीछे कर लो उसका स्क्वॉयर लेग और साइन लेग ये दोनों अंदर कर लो।’

‘तेज गेंदबाज और स्पिनर के खिलाफ स्वीप खेलने जाएगा और उसको दिक्कत होगा। मन था कि मैं कॉल कर लूं लेकिन पूर्व खिलाड़ियों ने रोका कि कहीं मसला ना बन जाए। एक ये प्लान था और दूसरा मैं तेज गेंदबाजों को बोलता कि उसे तेज शॉट पिच गेंद डालें ये टेक्टिकल चीजें है जो करनी चाहिए थी मेरे ख्याल से हमने गलती की है। मैक्सवेल ने शानदार क्रिकेट खेला, जो वो चाहता था हम उसे वो दो रहे थे। टीम ने जल्दबाजी करी कि वो अभी आउट हो जाएगा।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट? भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक ठोकने वाले बल्लेबाज- 2024 में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच हारने वाली टॉप-6 टीमें- 2024 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज- साल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट- एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच हारने वाले भारतीय कप्तान- टेस्ट डेब्यू में सबसे तेज अर्धशतक ठोकने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट-