IND vs ENG: ‘मैं बस 1-2 गेम की ओर देख रहा था, मेरी बड़ी भूमिका हो सकती है: Tom Hartley
पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को भारत ने 28 रनों से हराया था।
अद्यतन - Jan 30, 2024 3:50 pm

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला गया था। बता दें कि इस मैच में इंग्लिश टीम को से डेब्यू कर रहे टाॅम हार्टले (Tom Hartley) ने पहली पारी में खराब प्रदर्शन करने के बाद, दूसरे पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट निकाले और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इंग्लैंड ने इस मैच में रोमांचक तरीके से भारत को 28 रनों से हराया था और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। तो वहीं अब पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करने के बाद टाॅम हार्टले का बड़ा बयान सामने आया है। टाॅम का कहना है कि एक स्पिनर होने के नाते बल्लेबाज आप पर हावी होते हैं, लेकिन आपको अपनी ताकत पर बने रहना चाहिए।
टाॅम हार्टले ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि भारत के खिलाफ पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करने के बाद टाॅम हार्टले ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- आप जब गेंदबाजी करते हैं तो आप पर अटैक होगा। भारतीय टीम पहली नहीं हैं और आखिरी भी नहीं होगी। एक स्पिनर के रूप में लोग, आपके पीछे आएंगे। अगर लोग मेरे पीछे आना चाहते हैं तो मुझे कोई परेशानी नहीं है।
हार्टले ने आगे कहा- लेकिन आप जब गेंद को पीछे मुड़कर देखते हैं तो लगता है यह खराब गेंद नहीं थी। वे इसी तरह खेलना चाहते हैं तो आपको भी इसी के साथ खेलना होगा। मैं बस यहां (भारत) आकर 1-2 गेम खेलने की सोच रहा था, मेरी बड़ी भूमिका हो सकती है। मैं इसके लिए तैयार हूं और मैं इसे अधिक होते हुए देखना चाहता हूं।
तो वहीं भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बारे में बताएं तो हैदराबाद के बाद अब दोनों टीमों के बीच 2 फरवरी से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह मैच विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। मैच में भारतीय टीम जीत हासिल कर, जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।