IPL 2023: ‘हम प्लेऑफ में पहुंचने के हकदार थे…’, क्या GT कप्तान हार्दिक पांड्या में आ गया है घमंड!
गुजरात टाइटंस का अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 21 मई को खेला जाएगा।
अद्यतन - मई 16, 2023 9:56 अपराह्न

आईपीएल 2023 के मौजूदा सीजन में भी डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रही है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मुकाबले में जीत दर्ज कर टीम 18 अंको के साथ प्लेऑफ में क्वालिफाई कर चुकी है। वह पहली टीम बन गई है, जिसने क्वालीफाई किया है।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके बाद लक्ष्य का बचाव करते हुए मोहित शर्मा और मोहम्मद शमी के 4 विकेट हॉल के चलते गुजरात ने 34 रनों से शानदार जीत दर्ज की। जीत के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का कहना है कि वह गेंदबाजों के कप्तान है।
गेंदबाज मेरे दिल के बेहद करीब है- हार्दिक पांड्या
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या टीम के प्रदर्शन से काफी ज्यादा खुश है। पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर बात करते हुए हार्दिक पांंड्या ने कहा, ‘लड़कों पर बहुत गर्व है, टू इन टू (लगातार दो बार प्लेऑफ में जगह बनाना)।’
‘लड़कों ने अपने हाथ खड़े किए और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में शानदार खेल दिखाया। हम सही मायने में प्लेऑफ में स्थान के हकदार है। हमने मैच के दौरान अच्छा भी किया, काफी सारी गलतियां भी की, लेकिन हम खेल में बने रहे और निरंतरता दिखाई।’
गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों के प्रदर्शन पर बात करते हुए हार्दिक पांड्या ने कहा, ‘गेंदबाज मेरे दिल के बेहद करीब है, कभी-कभी बल्लेबाज काफी ज्यादा क्रेडिट ले जाते हैं। लेकिन मेरे लिए मैं गेंदबाजों का कप्तान हूं, और मैं यह कोशिश करूंगा की उन्हें हमेशा क्रेडिट मिलता रहे क्योंकि वे इसके हकदार हैं।’
RCB के खिलाफ होगा गुजरात का आखिरी मुकाबला
गुजरात टाइटंस ने तो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है, लेकिन बाकी तीन टीमों के चेहरे अभी साफ नहीं हुए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स ये टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। लीग स्टेज में गुजरात टाइटंस का आखिरी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 21 मई को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।