आप एक दिन में अंबानी या नरेंद्र मोदी नहीं बन सकते, उसके लिए आपको कई सालों तक मेहनत करनी पड़ती है- सौरव गांगुली - क्रिकट्रैकर हिंदी

आप एक दिन में अंबानी या नरेंद्र मोदी नहीं बन सकते, उसके लिए आपको कई सालों तक मेहनत करनी पड़ती है- सौरव गांगुली

BCCI अध्यक्ष के रूप में गांगुली का कार्यकाल इसी महीने समाप्त हो रहा है।

sourav ganguly (source-twitter)
sourav ganguly (source-twitter)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली का कार्यकाल बहुत ही जल्द समाप्त हो रहा है और अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके बाद इस पद को रोजर बिन्नी संभालेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांगुली आगे भी BCCI अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यकाल जारी रखना चाहते हैं लेकिन उन्हें बोर्ड मेंबर्स का समर्थन नहीं मिल रहा है।

इसी के साथ भारत के पूर्व कप्तान ने कहा है कि वो कुछ और करने के लिए आगे बढ़ेंगे। यही नहीं गांगुली ने यह भी कहा कि उनकी जिंदगी के सबसे बेहतरीन दिन तब थे जब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम की ओर से मुकाबले खेले थे।

आप एक दिन में अंबानी या नरेंद्र मोदी नहीं बन सकते: सौरव गांगुली

बंधन बैंक के एक प्रोग्राम में सौरव गांगुली ने कई चीजों को लेकर बात कीऔर साथ ही अपने भविष्य को लेकर भी कई राज भी खोले।

गांगुली ने प्रोग्राम में कहा कि, ‘मैं एक प्रशासक रहा हूं और अब इससे आगे बढ़कर मैं कुछ और काम भी करूंगा। आप चाहे जिंदगी में कुछ भी करे लेकिन आपके सबसे बेहतरीन दिन तब ही होते हैं जब आप भारत के लिए खेल रहे होते हैं। मैं BCCI का अध्यक्ष रह चुका हूं और अब अपनी जिंदगी में और भी बड़ी चीजें करने को देखूंगा। आप हमेशा एक खिलाड़ी नहीं रह सकते हैं और ना ही आप हमेशा प्रशासक रह सकते हैं। यह दोनों चीजें करना मुझे काफी अच्छा लगा।’

भारत के पूर्व कप्तान ने आगे कहा कि, ‘मैं इतिहास को इतना नहीं मानता हूं लेकिन कोई भी चीज को बेहतर करने में समय लगता है। आप अंबानी या नरेंद्र मोदी एक दिन में नहीं बन जाते, उसके लिए आपको कई महीने और कई सालों तक कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।’

गांगुली ने अपने भारतीय टीम के कप्तान होने का भी अनुभव साझा किया। ‘उस समय 6 कप्तान टीम की कप्तानी कर रहे थे। मैंने राहुल का साथ तब दिया जब उन्हें वनडे टीम से लगभग बाहर कर दिया गया था। मैंने टीम को चुनने के लिए उनसे सुझाव भी मांगे। टीम के माहौल में इन सब बातों पर किसी का ध्यान नहीं जाता है।

जो रन मैंने बनाए थे यह उसकी बात नहीं है, लोग आपको और भी चीजों के लिए याद रखेंगे। आप एक लीडर होने के नाते उनके लिए क्या करते हैं यह महत्व मायने है।’

close whatsapp