सोशल मीडिया पर आग-बबूला हुए Wasim Akram, एक फैन की लगाई जमकर क्लास - क्रिकट्रैकर हिंदी

सोशल मीडिया पर आग-बबूला हुए Wasim Akram, एक फैन की लगाई जमकर क्लास

एक फैन ने वसीम अकरम की पोस्ट पर अनुचित कमेंट किया है, जिसके बाद अकरम भड़क गए हैं। 

Wasim Akram (Photo Source: X/Twitter)
Wasim Akram (Photo Source: X/Twitter)

अभी हाल में ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने नए साल के मौके पर क्रिकेट फैंस को शुभकामनाएं देते हुए आए थे।

इसके लिए उन्होंने अपनी और अपनी पत्नी शैनीरा (Shaniera) के साथ एक फोटो पोस्ट की थी। हालांकि, इसके बाद अकरम की इस पोस्ट पर एक फैन ने अनुचित कमेंट किया था, जिसे देख वसीम अकरम आग-बबूला हो गए हैं व उस फैन की जमकर क्लास लगाई है।

बता दें कि वसीम ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट एक फोटो पोस्ट करते हुए फैंस को बधाई दी। इस फोटो के कैप्शन में अकरम ने लिखा- यहां एक बेहतर वर्ष की आशा है! आपको और आपके परिवारों को 2024 के लिए प्यार, सुरक्षा और समृद्धि की शुभकामनाएं, और मेरे परिवार की ओर से आपके लिए शुभकामनाएं।

दूसरी ओर, जब एक फैन ने अकरम की इस पोस्ट कर गलत कमेंट किया तो उस यूजर की क्लास लगाते हुए वसीम अकरम ने अपने अकाउंट से उसे जबाव देते हुए लिखा- क्या आपको लगता है कि यह कहना उचित है? मैं तुम्हारे माता-पिता से मिलना चाहता हूं और उन्हें बताना चाहता हूं कि उन्होंने कितनी बड़ी गलती की है।

देखें वसीम अकरम की ये सोशल मीडिया पोस्ट

दूसरी ओर, आपको वसीम अकरम के बारे में बताएं तो वह फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं। इसके अलावा वह हाल में ही ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान कमेंट्री करते हुए नजर आए थे।

ये भी पढ़ें- 400 इंटनेशनल मैच खेलने का ख्वाब देख रही हैं Ellyse Perry

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?