'मेरा नाम ही वनडे क्रिकेट से बना है, सब बेकार की बातें है'- ODI फॉर्मेट को लेकर बोले हिटमैन - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मेरा नाम ही वनडे क्रिकेट से बना है, सब बेकार की बातें है’- ODI फॉर्मेट को लेकर बोले हिटमैन

जब भी हम वनडे मैच खेलते हैं तो स्टेडियम खचाखच भरे होते हैं और फैंस के बीच काफी उत्साह रहता है- रोहित शर्मा

Rohit Sharma
Rohit Sharma. (Photo Source: Twitter)

पिछले कुछ दिनों से कई क्रिकेट एक्सपर्ट और आधुनिक समय के खिलाड़ियों ने वनडे क्रिकेट के भविष्य को लेकर अपने चिंताजनक बयान दिए हैं। इस बीच अब भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे फॉर्मेट को लेकर अपना बयान दिया है। भारतीय टीम 50 ओवरों के प्रारूप में शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम ने हाल ही में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को उनके घर पर जाकर मात दी है।

एकदिवसीय क्रिकेट का समर्थन करते हुए, ‘हिटमैन’ ने कहा है कि सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण क्रिकेट है न की उसका फॉर्मेट। उसी पर और स्पष्टीकरण देते हुए, उन्होंने कहा कि जब भी भारत कोई वनडे मैच खेलता है, तो स्टेडियम हमेशा भरे रहते हैं, और उत्साह अधिक रहता है। साथ ही,  उन्होंने यह भी बताया कि किसी विशेष प्रारूप को खेलना एक व्यक्ति की पसंद है, लेकिन उसके लिए, तीनों फॉर्मेट भी समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।

मैं नहीं कहूंगा कि वनडे क्रिकेट खत्म हो रहा है- रोहित शर्मा

इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से रोहित शर्मा ने कहा है कि, “मेरे लिए क्रिकेट जरूरी है चाहे फॉर्मेट कोई भी हो। मैं यह कभी नहीं कहूंगा कि वनडे खत्म हो रहा है या टी20 खत्म हो रहा है या टेस्ट खत्म होने वाले हैं। काश कोई और प्रारूप भी होता, क्योंकि मेरे लिए खेल खेलना सबसे महत्वपूर्ण है। मेरा नाम ही वनडे क्रिकेट से बना है, सब बेकार की बातें हैं। लोग पहले टेस्ट क्रिकेट के बारे में ऐसी बातें  कर रहे थे।”

उन्होंने आगे कहा कि, “बचपन से ही हमने भारत के लिए खेलने का सपना देखा था और जब भी हम एकदिवसीय मैच खेलते हैं तो स्टेडियम खचाखच भर जाते हैं, उत्साह बना रहता है। यह व्यक्तिगत पसंद है कि किस प्रारूप में खेलना है या नहीं, लेकिन मेरे लिए तीनों प्रारूप महत्वपूर्ण हैं।”

हाल ही में इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने वनडे फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था। इसके बाद ही वनडे क्रिकेट के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे थे। स्टोक्स ने संन्यास के पीछे एक व्यस्त कार्यक्रम और उस विशेष प्रारूप में अपना 100% देने में असमर्थता का कारण बताया। हालांकि उन्होंने टेस्ट और वनडे के लिए खुद को उपलब्ध बताया है।

close whatsapp