तो क्या टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से कैमरन ग्रीन करेंगे ओपनिंग?, ऑलराउंडर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

तो क्या टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से कैमरन ग्रीन करेंगे ओपनिंग?, ऑलराउंडर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन टेस्ट क्रिकेट में ओपन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Cameron Green (Image Credit- Twitter X)
Cameron Green (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन टेस्ट क्रिकेट में ओपन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें, डेविड वॉर्नर ने जनवरी महीने में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उसके बाद से ही ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिनको ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम की ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन कंगारू टीम को अभी कोई बेहतर दावेदार नहीं दिखा है।

कैमरन ग्रीन टेस्ट क्रिकेट में नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हैं। इस युवा खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मार्च महीने में अपनी टीम के लिए बहुमूल्य शतक जड़ा था और तीन विकेट भी झटके थे। उनके इसी शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया था।

इस बीच कैमरन ग्रीन ने Wisden Cricket Weekly पॉडकास्ट में नंबर चार पर अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर कहा कि, ‘ऐसे तीन से चार खिलाड़ी हैं जो नंबर चार पर बल्लेबाजी करना चाहते हैं और यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ज्यादातर देखा जाता है। ज्यादातर खिलाड़ी अपने पूरे करियर में नंबर तीन यह नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हैं। स्टीव स्मिथ नंबर चार पर सबसे सही खिलाड़ी है बल्लेबाजी करने के लिए। इस लिस्ट में ट्रैविस हेड और मार्नस लाबुशेन भी है।

अपने पूरे घरेलू क्रिकेटिंग करियर में मैंने भी इसी क्रम में बल्लेबाजी की है। आपको सभी को फिट करने की जरूरत होती है और जरूरी नहीं की सभी खिलाड़ी नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आए।’

ऑस्ट्रेलिया के लिए आप हमेशा खेलने के लिए उत्साहित रहते हैं: कैमरन ग्रीन

शानदार ऑलराउंडर ने आगे कहा कि, ‘अब यह स्टीव स्मिथ के ऊपर फैसला है कि वो बल्लेबाजी लाइनअप को लेकर क्या सोचते हैं। मैं हर क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं। अगर मुझे ओपनिंग की भी जिम्मेदारी दी जाती है तो मैं उसे अच्छी तरह से निभाना चाहूंगा।

आप हमेशा ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलने के लिए बेताब रहते हैं। टीम की ओपनिंग करना इतनी आसान बात नहीं है लेकिन मैं इसके लिए मना नहीं करूंगा। चयनकर्ता जो भी फैसला लेंगे मैं उस जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार रहूंगा। टी20 क्रिकेट में भी मैंने ऑस्ट्रेलिया की ओर से ओपनिंग की है। मैंने भारत के खिलाफ 20वां ओवर फेंका था और फिर बल्लेबाजी करने के लिए भी ओपन करने आया था। यह सच में बहुत ही मुश्किल चीज है।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?