पैट कमिंस की चोट को लेकर चिंतित हुए इयान स्मिथ कहा- दूसरे टेस्ट मैच में वो गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे
कमिंस को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन लगी थी चोट।
अद्यतन - Dec 4, 2022 7:06 pm

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। बता दें कि पहले टेस्ट मैच मे मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया ने मेहमान टीम वेस्टइंडीज को 164 रनों से हरा दिया है।
हालांकि मैच के दौरान तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस एक गेंद को फील्ड करते हुए खुद को चोटिल करा बैठे थे। बता दें कि मैच में उन्हें इंजरी हो गई और इसके बाद वह गेंदबाजी करते भी नहीं दिखे थे। हालांकि मैच के आखिरी दिन वह मैदान पर दिखे, जिसे देखकर कमेंट्री पैनल में बैठा हर कोई शख्स हैरान रह गया।
कमिंस की चोट और गहराई
बता दें कि पैट कमिंस के चोटिल होने के बाद पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ कप्तानी करते हुए नजर आए थे। लेकिन चोट से ग्रसित होने के बावजूद कमिंस का मैदान पर वापिस आना किसी को भी समझ में नहीं आया।
और हुआ भी कुछ ऐसा ही, मैच के आखिरी दिन वह एक गेंद को फील्ड करते हुए दोबारा चोटिल हो गए और अपनी चोट को और गंभीर बना दिया है, और इसी बात को लेकर कमेंट्री बाॅक्स में बैठे पूर्व क्रिकेटर इयान स्मिथ ने पैट कमिंस की चोट को लेकर चिंता भी जताई और साथ ही थोड़े गुस्से वाले अंदाज में बताया की आगे उनके लिए क्या-क्या मुश्किल खड़ी हो सकती है।
स्मिथ ने फाॅक्स क्रिकेट पर कमिंस को लेकर कहा, मैं आपसे कहा रहा हूं इसके बाद वह चार दिनों में शुरू होने वाले टेस्ट मैच में गेंदबाजी नहीं कर सकता है। स्मिथ ने आगे कहा वह मैदान में क्यों होगा? मैं आपकी बात मानता हूं कि टीम को लीड करने के लिए मैदान पर होना चाहिए, लेकिन आपका मुख्य काम गेंदबाजी है। इसलिए वह चोट लगने के बाद मैदान पर इस भूमिका में नहीं दिख सकता है।
स्मिथ के दिए इस बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह पैट कमिंस द्वारा फिट होने से पहले मैदान पर वापसी करने को लेकर खासा नाराज हैं। खैर अब देखने लायक बात होगी कि कमिंस इस इंजरी से कब तक उबर पाते हैं?