इब्राहिम जादरान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रच दिया इतिहास, अफगानिस्तान की ओर से वनडे वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने - क्रिकट्रैकर हिंदी

इब्राहिम जादरान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रच दिया इतिहास, अफगानिस्तान की ओर से वनडे वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

अफगानिस्तान की ओर से इब्राहिम जादरान ने इतिहास रच दिया है। वो अफगानिस्तान की ओर से पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप में शतक जड़ा।

Ibrahim Zadran (Pic Source-Twitter)
Ibrahim Zadran (Pic Source-Twitter)

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 39वां मुकाबला अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है। दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

अफगानिस्तान की ओर से इब्राहिम जादरान ने इतिहास रच दिया है। वो अफगानिस्तान की ओर से पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप में शतक जड़ा। आज से पहले यह उपलब्धि किसी भी और अफगानिस्तान बल्लेबाज ने हासिल नहीं की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे हैं इस मैच में इब्राहिम जादरान ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और ऑस्ट्रेलिया के किसी भी गेंदबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।

इब्राहिम जादरान की इस शतकीय पारी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की। बता दें, अफगानिस्तान के लिए इस मैच को जीतना बेहद ही जरूरी है और इब्राहिम जादरान ने यह रिकॉर्डतोड़ शतक जड़ने के बाद अपनी टीम को अच्छी स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया है।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक इस टूर्नामेंट में कुल 7 मैच खेले हैं जिसमें से 5 में उन्होंने जीत दर्ज किया जबकि दो में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इस समय टीम आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।

वहीं अफगानिस्तान ने अभी तक 7 मुकाबलों में चार में जीत दर्ज की है जबकि तीन में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। अफगानिस्तान इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की अंक तालिका में छठवें पायदान पर है। अगर ऑस्ट्रेलिया इस मैच को जीत जाती है तो टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी। फिलहाल अफगानिस्तान काफी अच्छी स्थिति में है और टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया के लिए भी इस मैच को जीतना बहुत ही जरूरी है। अब देखना यह है कौनसी टीम इस मैच को अपने नाम करती है?

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?