पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 के प्राइस मनी की ICC ने की घोषणा, विजेता टीम की पूरी तरीके से खुल जाने वाली है किस्मत - क्रिकट्रैकर हिंदी

पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 के प्राइस मनी की ICC ने की घोषणा, विजेता टीम की पूरी तरीके से खुल जाने वाली है किस्मत

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की विजेता टीम को 2.45 मिलियन डॉलर दिया जाएगा जबकि उपविजेता टीम को कम से कम 1.28 मिलियन डॉलर मिलेंगे।

ICC T20 World Cup 2024 (Pic Source-X)
ICC T20 World Cup 2024 (Pic Source-X)

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत हो चुकी है। इस शानदार टूर्नामेंट में अभी तक तीन मैच खेले जा चुके हैं। बता दें, यह टूर्नामेंट वेस्टइंडीज और USA में खेला जा रहा है और इसका फाइनल 29 जून को बारबाडोस के Kensington Oval में खेला जाएगा। इसी के साथ आईसीसी ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के प्राइस मनी की घोषणा कर दी है।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की विजेता टीम को 2.45 मिलियन डॉलर दिया जाएगा जबकि उपविजेता टीम को कम से कम 1.28 मिलियन डॉलर मिलेंगे। हारने वाली सेमीफाइनलिस्ट टीम को 11.25 मिलियन डॉलर दिए जाएंगे। इसका मतलब यह है कि यह बेहतरीन टूर्नामेंट का पुरस्कार पॉट कुल मिलाकर 787,500 मिलियन डॉलर होगा। चार टीमें जो सुपर 8 से बाहर हो जाएगी उन सभी को 382,500 डॉलर मिलेंगे जबकि 9वें, 10वें, 11वें और 12वें स्थान वाली टीमों को 247,500 डॉलर दिए जाएंगे। कुल 20 टीमें इस टूर्नामेंट में भाग ले रही है है और यही वजह है कि 13 से 20वें स्थान पर रहने वाली टीमों को 225,000 डॉलर का पुरस्कार दिया जाएगा।

प्रत्येक टीमों को सेमीफाइनल और फाइनल को छोड़कर हर मैच जीतने के लिए अतिरिक्त 31,154 डॉलर दिए जाएंगे। बता दें, इस टूर्नामेंट में 28 दिनों में कुल 55 मैच होंगे। यही वजह है कि यह आईसीसी का सबसे बड़ा टी20 वर्ल्ड कप बन जाएगा।

इस बार के टूर्नामेंट का प्रारूप भी काफी अलग है। सुपर 8 से पहले 40 राउंड मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद हर ग्रुप की 2 टीमें सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करेगी। सुपर 8 के बाद टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाएगी। इसके बाद फाइनल बारबाडोस में खेला जाएगा।

आईसीसी के चीफ एग्जीक्यूटिव ने किया बड़ा खुलासा

आईसीसी के चीफ एग्जीक्यूटिव Geoff Allardice ने कहा कि, ‘यह इवेंट काफी हद तक ऐतिहासिक होने वाला है। इस बार का प्राइस मनी भी काफी ज्यादा है। दुनियाभर के तमाम फैंस यही दुआ करेंगे कि इस सीजन की ट्रॉफी को उनकी टीम अपने नाम करें। हम सभी यही चाह रहे हैं कि यह टूर्नामेंट काफी अच्छा रहे और तमाम लोगों से हमें प्यार मिलता रहे।’

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत हो चुकी है। 2024 सीजन के पहले मैच में USA ने कनाडा को हराया था जबकि दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने पापुआ न्यू गिनी को मात दी थी। तीसरा मैच सुपर ओवर तक गया था जिसमें नामीबिया ने ओमान को करारी शिकस्त दी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?