टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए ICC ने मैच अधिकारियों के नामों का किया ऐलान - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए ICC ने मैच अधिकारियों के नामों का किया ऐलान

कुल मिलाकर, 16 अंपायर रिचर्ड केटलबोरो, नितिन मेनन, कुमारा धर्मसेना और मरैस इरास्मस के साथ टूर्नामेंट में अंपायरिंग करेंगे, जो 2021 के फाइनल के अंपायर थे।

umpires announcement for icc T20 world cup 2022 (pic source-twitter)
umpires announcement for icc T20 world cup 2022 (pic source-twitter)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले ICC पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले दौर और सुपर-12 चरण के लिए 20 मैच अधिकारियों की घोषणा कर दी है।

कुल मिलाकर, 16 अंपायर रिचर्ड केटलबोरो, नितिन मेनन, कुमारा धर्मसेना और मरे इरास्मस के साथ टूर्नामेंट में अंपायरिंग करेंगे, जो 2021 के फाइनल के अंपायर थे। बता दें, 2021 सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था और इस बार भी वो इसको जीतने के इरादे से उतरेंगे।

ICC एलीट पैनल में एकमात्र भारतीय अंपायर नितिन मेनन पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं। यह सभी अंपायर काफी अनुभवी हैं क्योंकि ज्यादातर अंपायरों ने पिछले साल इसी टूर्नामेंट में अंपायरिंग की थी।

जिंबाब्वे के एंड्रयू पाइक्रॉफ्ट 16 अक्टूबर को जिलॉन्ग में होने वाले श्रीलंका बनाम नामीबिया के पहले राउंड मुकाबले में रेफरी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। जोएल विल्सन और रोडनी टकर भी उनका साथ देंगे जबकि पॉल राइफल चौथे अंपायर की भूमिका में इरास्मस के साथ टीवी अंपायर के रूप में कार्य करेंगे। इरास्मस, टकर और अलीम डार अपने सातवें ICC पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

सभी काफी अनुभवी अंपायर हैं और इनकी अंपायरिंग काफी सराहनीय है: एड्रियन ग्रिफिथ, ICC के वरिष्ठ प्रबंधक

लैंग्टन रुसेरे 22 अक्टूबर को सिडनी में सुपर 12 राउंड के ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले में टीवी अंपायर की भूमिका निभाएंगे। कुमार धर्मसेना और एड्रियन होल्डस्टॉक ऑन फील्ड अंपायर होंगे जबकि रिचर्ड इलिंगवर्थ चौथे अंपायर की भूमिका संभालेंगे।

एड्रियन ग्रिफिथ, ICC के वरिष्ठ प्रबंधक ने कहा कि, ‘हमें ICC पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप के मैच अधिकारियों की घोषणा करते हुए काफी खुशी हो रही है। यह सभी काफी अनुभवी अंपायर हैं और इनकी अंपायरिंग काफी सराहनीय है। इस ग्रुप में सर्वश्रेष्ठ अंपायर हैं और सभी लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण काम रहने वाला है। उम्मीद करता हूं कि सभी लोग अपना फैसला काफी शानदार तरीके से दें और उनके काम के लिए मैं उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देना चाहता हूं।’

ICC पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप के ये रहे मैच अधिकारी:

मैच रेफरी: एंड्रयू पाइक्रॉफ्ट, क्रिस्टोफर ब्रॉड, डेविड बून, रंजन मदुगले

अंपायर: एड्रियन होल्डस्टॉक, अलीम डार, अहसन रजा, क्रिस्टोफर ब्राउन, क्रिस्टोफर गैफनी, जोएल विल्सन, कुमारा धर्मसेना, लैंग्टन रुसेरे, मरैस इरास्मस, माइकल गॉफ, नितिन मेनन, पॉल रीफेल, पॉल विल्सन, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलबोरो, रॉडनी टकर।

close whatsapp