ICC ने पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का किया ऐलान
ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के फाइनल में श्रीलंका ने नीदरलैंड को 128 रनों से करारी शिकस्त दी।
अद्यतन - Jul 10, 2023 4:35 pm

ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के फाइनल में श्रीलंका ने नीदरलैंड को 128 रनों से करारी शिकस्त दी। इस पूरे टूर्नामेंट में इन दोनों ही टीमों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।
ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के खत्म होने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद में टीम ऑफ द टूर्नामेंट की घोषणा की। इसमें उन खिलाड़ियों को शामिल किया गया जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट नहीं काफी अच्छा प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़े: WI vs IND 2023: वेस्टइंडीज बनाम भारत टेस्ट सीरीज में नई भूमिका में नजर आएंगे Ishant Sharma
ये है ICC पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट
1- पाथुम निस्सांका (श्रीलंका) 69.50 के औसत से 417 रन बनाए।
2- विक्रमजीत सिंह (नीदरलैंड) 40.75 के औसत से 326 रन बनाए और 6 विकेट भी हासिल किए।
3- ब्रैंडन मैकमुलेन (स्कॉटलैंड) 52 की औसत से 364 रन बनाए जबकि 13 विकेट भी अपने नाम की
4- सीन विलियम्स (जिंबाब्वे) 100 की औसत से 600 रन बनाए और 3 विकेट हासिल किए।
5- बस डी लीडे (नीदरलैंड) 47.50 के औसत से 285 रन बनाए और 15 विकेट झटके।
6- सिकंदर रजा (जिंबाब्वे) 65 की औसत से 325 रन बनाए और 9 विकेट हासिल किए।
7- स्कॉट एडवर्ड्स (नीदरलैंड) 62.80 के औसत से 314 रन बनाए।
8- वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 22 विकेट अपने नाम किए।
9- महीष तीक्षणा (श्रीलंका) 21 विकेट झटके
10- क्रिस सोल (स्कॉटलैंड) 11 विकेट अपने नाम किए
11- रिचर्ड नगारवा (जिंबाब्वे) 14 विकेट।
इन सभी खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में किया जबरदस्त प्रदर्शन
पाथुम निस्सांका ने श्रीलंका की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की और इस टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 में कुल 2 शतक जड़े। नीदरलैंड के विक्रमजीत सिंह का भी प्रदर्शन काफी सराहनीय था।
विक्रमजीत सिंह ने नीदरलैंड की ओर से बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही अहम भूमिका निभाई। ओमान के खिलाफ विक्रमजीत सिंह ने अपना पहला वनडे शतक भी जड़ा।
स्कॉटलैंड के ब्रैंडन मैकमुलेन ने इस टूर्नामेंट में दो शतक जड़े। उन्हें ओमान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। बता दें, ओमान के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 136 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सीन विलियम्स ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट को मिलाकर कुल 600 रन बनाए।
बस डी लीडे उन खिलाड़ियों में से थे जिन्होंने अपने अविश्वसनीय प्रदर्शन से कई लोगों का दिल जीत लिया। इस खिलाड़ी ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 123 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और उसी मैच में 5 विकेट हॉल भी पूरा किया। सिकंदर रजा ने नीदरलैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण शतक जड़ा था। उन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में जिंबाब्वे की ओर से मिडिल ऑर्डर में काफी अच्छी बल्लेबाजी की।
नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। उन्होंने बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग में भी इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी। श्रीलंका के दो बेहतरीन स्पिनर वानिंदु हसरंगा और महीष तीक्षणा ने इस पूरे टूर्नामेंट में काफी अच्छी गेंदबाजी की। इन दोनों ही गेंदबाजों की वजह से और श्रीलंका ने इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया।
स्कॉटलैंड के क्रिस सोल ने पूरे टूर्नामेंट में कुल 11 विकेट अपने नाम किए। इस लिस्ट में आखिरी खिलाड़ी जिंबाब्वे के रिचर्ड नगारवा हैं जिन्होंने अपनी टीम की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कुल 14 विकेट झटके।