ICC Awards 2023: क्या ये दो भारतीय क्रिकेटर इन सितारों को पछाड़कर हासिल कर पाएंगे बड़े अवार्ड? शॉर्टलिस्ट पर डालिए एक नजर

आईसीसी महिला T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 और आईसीसी महिला इमर्जिंग T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 अवार्ड के लिए कोई भी भारतीय प्लेयर रेस में शामिल नहीं हैं।

Advertisement

ICC Awards 2023. (Image Source: ICC)

ICC Awards 2023: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 3 जनवरी 2024 को टी-20 प्रारूप में आईसीसी अवार्ड्स 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किए खिलाड़ियों की घोषणा की। भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को आईसीसी मेंस T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है, जबकि यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) आईसीसी मेंस इमर्जिंग T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 अवार्ड के लिए रेस में शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement

आईसीसी मेंस T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 अवार्ड के विजेता सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के अलावा, जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा (Sikandar Raza), युगांडा के अल्पेश रमजानी (Alpesh Ramjani) और न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज मार्क चैपमैन (Mark Chapman) आईसीसी मेंस T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 अवार्ड के शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।

ICC Awards 2023 की सम्मान लिस्ट में शामिल हैं Yashasvi Jaiswal

वहीं दूसरी ओर, आईसीसी मेंस इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 अवार्ड के लिए चार सदस्यीय शॉर्टलिस्ट में भारत के यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal), श्रीलंका के दिलशान मदुशंका (Dilshan Madushanka), दक्षिण अफ्रीका के गेराल्ड कोएत्ज़ी (Gerald Coetzee) और न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) शामिल हैं।

यहां पढ़िए: एक बार फिर क्रिकेट के मैदान में होगा पटौदी परिवार का राज; इस क्रिकेट लीग से जुड़े करीना कपूर खान-सैफ अली खान

आपको बता दें, ये शॉर्टलिस्ट क्रिकेट राइटर और ब्रॉडकास्टर की एक स्पेशलिस्ट पैनल द्वारा तैयार की गई है, जिन्होंने कैलेंडर वर्ष 2023 के दौरान खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मैदान पर प्रदर्शन और उपलब्धियों के अनुसार चुने हैं। इस महीने के अंत में आईसीसी वोटिंग अकादमी, ग्लोबल मीडिया प्रतिनिधियों के एक बड़े पैनल और दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों द्वारा वोटिंग के माध्यम से विजेता तय किया जाएगा।

कुछ इस तरह रहा नॉमिनेट खिलाड़ियों का प्रदर्शन

इस बीच, सूर्यकुमार यादव ने 2023 में 17 T20I पारियों में 48.86 की औसत से 733 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 155.95 का रहा। वहीं, जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने जिम्बाब्वे के लिए 11 T20I पारियों में 51.50 की औसत और 150.14 के स्ट्राइक रेट से 515 रन बनाए। इसके अलावा, सिकंदर रजा ने 14.88 की औसत और 6.57 की इकोनॉमी से 17 विकेट भी चटकाएं थे।

यहां पढ़िए: जनवरी 4- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

युगांडा के बाएं-हाथ के स्पिनर अल्पेश रामजानी ने 8.98 की औसत और 4.77 की इकोनॉमी से 30 मैचों 55 विकेट लिए, जो पिछले साल इस फॉर्मेट में पुरुष खिलाड़ियों में सबसे अधिक है। जबकि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्क चैपमैन ने 2023 में T20I क्रिकेट में कुल 17 पारियां खेलीं, जिसमें उन्होंने 50.54 की औसत से 556 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 145.54 का रहा।

Advertisement