IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराया, वर्ल्ड कप में लगाई जीत की हैट्रिक  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराया, वर्ल्ड कप में लगाई जीत की हैट्रिक 

भारत के लिए रोहित शर्मा ने खेली कप्तानी पारी

India vs Pakistan (Image Credit- Twitter X)
India vs Pakistan (Image Credit- Twitter X)

CWC 2023, IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का महामुकाबला आज 14 अक्टूबर, शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल कर, जारी वर्ल्ड कप में जीत की हैट्रिक लगाई है।

बता दें कि मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने पहले पाकिस्तान को 191 रनों पर रोका, तो उसके बाद रोहित शर्मा की 86 रनों की बेहतरीन पारी के दम पर इस टारगेट को 3 विकेट खोकर, आसानी से हासिल कर लिया।

भारत बनाम पाकिस्तान, वर्ल्ड कप 2023 मैच- 12 का हाल:

बता दें कि मैच में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली पाकिस्तान, भारत की शानदार गेंदबाजी के आगे 42.5 ओवर में 191 रनों पर ऑलआउट हो गई। पाक टीम की ओर से कप्तान बाबर आजम (50) और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान (49) ही बड़ी पारी खेल पाए। इसके अलावा और कोई बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सका।

दूसरी ओर, भारत की ओर से आज पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी देखने को मिली, और शार्दुल ठाकुर को छोड़ सभी गेंदबाजों को विकेट मिले। टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा को 2-2 विकेट मिले।

तो वहीं जब भारतीय टीम पाकिस्तान से मिले 192 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी तो उसने इसे 30.3 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। भारत के लिए रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए 63 गेंदों में 6 चौके व 6 छक्के की मदद से 86 रन बनाए।

इसके अलावा विराट कोहली व शुभमन गिल 16-16 रन बनाकर आउट हुए, तो श्रेयस अय्यर 59* और केएल राहुल 19* रन बनाकर नाबाद रहे। साथ ही पाकिस्तान की गेंदबाजी के बारे में आपको जानकारी दें तो शाहीन अफरीदी को दो और हसन अली को एक विकेट मिला।

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: बाबर आजम का विकेट गिरा तो खुशी से पागल हुए Arijit Singh, कर दिया गांगुली का आइकाॅनिक सेलेब्रेशन

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?