NED vs AFG: स्पिन गेंदबाजी के सामने बिखर गई डच बल्लेबाजी, नीदरलैंड ने अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य  - क्रिकट्रैकर हिंदी

NED vs AFG: स्पिन गेंदबाजी के सामने बिखर गई डच बल्लेबाजी, नीदरलैंड ने अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य 

नीदरलैंड के लिए Sybrand Engelbrecht ही खेल पाए 58 रनों की बड़ी पारी

Netherlands vs Afghanistan (Image Credit- Twitter X)
Netherlands vs Afghanistan (Image Credit- Twitter X)

ICC Cricket World Cup 2023: नीदरलैंड और अफगानिस्तान के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 34वां मैच आज 3 नवंबर, शुक्रवार को लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली नीदरलैंड के लिए यह फैसला काफी गलत साबित रहा।

नीदरलैंड अगानिस्तान की शानदार स्पिन गेंदबाजी के सामने सिर्फ 180 रनों का लक्ष्य अफगान टीम के सामने रख पाई है। तो वहीं मैच में आज अफगानी स्पिनरों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी वजह से वह नीदरलैंड को इतने कम रनों के स्कोर पर रोक पाए।

नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान, वर्ल्ड कप 2023 मैच- 34, पहली पारी का हाल:

मैच के बारे में आपको विस्तार से जानकारी दें तो टाॅस जीतकर नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 46.3 ओवर में मात्र 179 रनों पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। हालांकि, नीदरलैंड को पहला झटका जल्दी लगा, लेकिन इसके बाद दूसरे विकेट के लिए मैक्स ओ डाउड (42) और काॅलिन एकरमैन (29) ने 70 रन जोड़ कर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया।

लेकिन इसके बाद डच बल्लेबाजी अफगानी स्पिनरों के सामने डगमगा गई। एक के बाद एक खिलाड़ी रन आउट और आउट होने लगे। नीदरलैंड के लिए सिर्फ Sybrand Engelbrecht ही 58 रनों की बड़ी पारी खेल पाए। इसके अलावा और किसी खिलाड़ी ने अधिक रन नहीं बनाए।

तो वहीं आपको अफगानिस्तान की गेंदबाजी के बारे में जानकारी दें तो सभी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को सर्वाधिक 3 विकेट मिले, तो नूर अहमद ने 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा 1 विकेट मुजीब उर रहमान को भी मिला।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या नीदरलैंड 180 रनों के आसान लक्ष्य को अफगानिस्तान के खिलाफ बचा पाती है या नहीं?

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में MS Dhoni ने लूटी महफिल, देखें फोटोज 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?